फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   commotion in electoral rivalry, stone pelting at the house of the former Gram Pradhan

चुनावी रंजिश में बवाल, पूर्व प्रधान के घर पर पत्थरबाजी

Thu, 01 Apr 2021 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Apr 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
commotion in electoral rivalry, stone pelting at the house of the former Gram Pradhan
Crime Scene
पिपरी के कादिलपुर गांव में बुधवार की देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष में पूर्व प्रधान के घर पर चढ़ कर जमकर ईंट पत्थर चलाए। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए दोनों पक्षों की तरफ से 15 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। 
विज्ञापन


कादिलपुर निवासी रामरूप पूर्व प्रधान है। गांव को कुछ लोगों से चुनाव को लेकर उनकी रंजिश चलती है। मंगलवार को रंग लगाने को लेकर मोहल्ले में बच्चों के बीच के विवाद हुआ था। इसमें बात बढ़ी तो सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन बुधवार की देर शाम विवाद बढ़ गया तो एक पक्ष ने लाठी डंडा और ईंट पत्थर लेकर पूर्व प्रधान के घर को घेर लिया और गाली गलौज करते हुए घर मे तोड़फोड़ और ईंट पत्थर चलाये। गांव में हो रहे बवाल की सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने स्थित को काबू में किया और बवाल करने वाले दोनों पक्षों के करीब पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर पिपरी का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें पांबन्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed