फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commissioner of Police Ramit Sharma said to the students who are innocent should be relaxed

इविवि बवाल : पुलिस आयुक्त छात्रों से बोले- जो निर्दोष हैं, वह निश्चिंत रहें, मामले में निष्पक्ष होगी कार्रवाई

Fri, 23 Dec 2022 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 10:59 PM IST
सार

पूर्व छात्रनेता रजनीश सिंह रिशु ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ  जल्द कार्रवाई न हुई तो संयुक्त रूप से सभी छात्र संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके बाद छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त रमित शर्मा से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Commissioner of Police Ramit Sharma said to the students who are innocent should be relaxed
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा से मिलने पहुंचे छात्रनेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय बवाल मामले में शुक्रवार को छात्रों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। यहां पुलिस आयुक्त ने उनसे कहा कि जो निर्दोष हैं, वह निश्चिंत रहें। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। 48 घंटे के अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को छात्र संगठनों की सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। छात्रसंघ भवन पर हुई बैठक में सभी छात्र संगठनों के पदाधिकारी जुटे। इसमें छात्रनेता पर हुए हमले और छात्रों की पिटाई के मामले में आरोपी सुरक्षाकर्मियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। 

विज्ञापन


पूर्व छात्रनेता रजनीश सिंह रिशु ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ  जल्द कार्रवाई न हुई तो संयुक्त रूप से सभी छात्र संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके बाद छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त रमित शर्मा से भी मुलाकात की। इस दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस लिए जाने, सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने और सुरक्षा एजेंसी का अनुबंध खत्म किए जाने संबंधी मांगें उठाईं। पुलिस आयुक्त ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि निर्दोष पूरी तरह से निश्चिंत रहें। 

विज्ञापन

मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। जो दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद छात्र वापस चले गए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अजीत यादव, विवेकानंद पाठक, नीरज प्रताप सिंह, सत्यम कुशवाहा,आदर्श भदौरिया आदि मौजूद रहे। उधर एहतियातन शुक्रवार को भी विवि में फोर्स तैनात रही। इस मामले में पुलिस आयुक्त ने बताया कि छात्र मिलने आए थे। उनकी बात सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया गया है कि पुलिस की ओर से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed