{"_id":"5d3723148ebc3e6d0c33a8db","slug":"commission-can-issue-calendar-at-the-end-of-this-month-allahabad-news-ald25021358","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग इस माह के अंत में जारी कर सकता है कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग इस माह के अंत में जारी कर सकता है कैलेंडर
विज्ञापन
Commission can issue calendar at the end of this month
आयोग इस माह के अंत में जारी कर सकता हैं कैलेंडर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस माह के अंत तक भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर सकता हैं। आयोग में कैलेंडर तैयार किए जाने का काम अंतिम दौर में है। अभ्यर्थियों को भी पीसीएस-2019 और सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामला सामने आने से पहले आयोग ने जुलाई से दिसंबर तक जिन भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था, उनमें पीसीएस-2019 और एपीओ परीक्षा भी शामिल थी लेकिन पेपर लीक मामले में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की गिरफ्तारी के बाद आयोग ने पूरा कैलेंडर ही स्थगित कर दिया और इस वजह से ये दोनों परीक्षाएं भी टल गईं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार करने का काम अंतिम दौर में है। जुलाई के अंत तक आयोग नया कैलेंडर जारी कर सकता है।
उधर, आयोग अध्यक्ष ने गत दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि आयोग वर्ष 2020 का भी कैलेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में कई परीक्षाओं की तिथियां एक साथ घोषित कर सकता है। अध्यक्ष ने यह भी कहा था कि आयोग अब पहले से ही विज्ञापन से लेकर परीक्षा के प्रत्येक चरण का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी करेगा और प्रयास होगा कि परीक्षा संबंधी प्रक्रिया एक साल के भीतर पूरी कर ली जाए।