फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   comic actor rajpal yadav will perform parthiv shivling pooja

हास्य अभिनेता राजपाल यादव कुंभ में करेंगे पार्थिव शिवलिंग पूजन

Mon, 26 Nov 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Updated Mon, 26 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
comic actor rajpal yadav will perform parthiv shivling pooja
Rajpal Yadav राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

हास्य अभिनेता राजपाल यादव कुंभ में आयोजित होने वाले पार्थिव शिवलिंग पूजन महायज्ञ में हिस्सा लेंगे। यह यज्ञ उनके गुरु पंद देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के सानिध्य में होगा। इसमें पहली फरवरी से नौ फरवरी तक सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और सविधि पूजन होगा। इसके लिए व्यापाक तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन


कुंभ में होने वाले इस महायज्ञ की तैयारियों की अभिनेता ने रविवार शाम को समीक्षा की। इससे पहले वह संगम क्षेत्र में प्रस्तावित शिविर स्थल को देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद और मेला के डीआईजी कविंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। 
विज्ञापन


शाम को सिविल लाइंस में पार्थिव शिव लिंग पूजन महायज्ञ की तैयारी बैठक में उन्होंने बताया कि इसमें देश भर से दद्दा के शिष्य हिस्सा लेंगे। इस यज्ञ में 10 करोड़ पार्थिव शिवलिंग बनाने का लक्ष्य है लेकिन, सवा पांच करोड़ शिविलिंग बनाने का संकल्प लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यज्ञ नागवासुकि मंदिर के पास लगने वाले शिविर में होगा। उन्होंने कुंभ मेला की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर संतोष उपाध्याय, अजय जायसवाल, बब्लू यादव, संतोष शुक्ला, मनोज पांडेय, प्रवीण नेवालकर, प्रदीप सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed