{"_id":"6aa463cae9e5e498f90d4d9f","slug":"collision-between-two-bikes-one-youth-dies-allahabad-news-c-407-1-sald1005-20009-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत
Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो सुनील भारतीया
रामनगर-परानीपुर मार्ग पर दलईकापूरा गांव के सामने शुक्रवार सुबह दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम को शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया।
मेजा थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव का सुनील भारतीया (35) बाइक से रामनगर से घर जा रहा था। वह जैसे ही रामनगर-परानीपुर मार्ग पर दलईकापूरा गांव के सामने पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे बाइक सवार अनुज पाल (18) निवासी रामनगर अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील भारतीया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनुज पाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक सुनील पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी विद्योतिमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का दुबेपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।