फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cole drinks drinks and more powerful country

कोल ड्रिंक्स से ज्यादा दमदार देसी ड्रिंक्स

Fri, 03 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cole drinks drinks and more powerful country
गर्मियों में छाछ के 10 सेहतमंद फायदे
शरीर को झुलसा देने वाली इस भीषण गर्मी में खुद को धूप से बचाने के साथ ही सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है क्योंकि धूप और लू से बचने में की गई जरा सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में कूल-कूल रहने के लिए देसी ड्रिंक्स काफी कारगर हैं। इनमें सेहत और गर्मी से बचाने के वे गुण मौजूद हैं जो कोल ड्रिंक्स में नहीं हैं। कोल ड्रिंक्स आपको कुछ पल की राहत तो दे सकते हैं, लेकिन देसी ड्रिंक्स कूल-कूल रखने के साथ ही सेहत को दुरुस्त करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर नीतू मिश्रा बताती हैं कि गर्मी में नींबू पानी, शिकंजी, आम पना समेत कई ड्रिंक्स ऐसे हैं जो गर्मी में लू और धूप के साइड इफेक्ट्स से बचाने से काफी फायदेमंद हैं। देसी ड्रिंक्स में मिलने वाली सामग्रियां इसके गुणों में कई गुना का इजाफा कर देते हैं। इसलिए गर्मी में देसी ड्रिंक्स को नियमित रूप से पीना चाहिए।
विज्ञापन


नींबू पानी/ शिकंजी - नींबू में विटामिन सी तो होता ही है। इसमें हल्का सा काला नमक डालने से नींबू पानी में सोडियम क्लोराइड शामिल हो जाता है, जो शरीर में पसीने से निकलने वाले सोडियम की कमी को पूरा करते हैं। शिंकजी में नींबू के साथ ही चीनी डालने से इसमें ग्लूकोज का गुण आ जाता है। इसे पीने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर बरकरार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम पना- आम पना में आम के साथ चीनी, पुदीना, नमक, जीरा के मिल जाने से इसमें गुणों की भरमार हो जाती है। जो हीट स्ट्रोक से दूर रखने में कारगर है। आम में विटामिन सी के साथ ही पैक्टिन होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। पुदीने में आयरन, मेंथाल होता है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। नमक से सोडियम क्लोराइड, चीनी से ग्लूकोज मिलता है।

बेल का शर्बत- बेल का शर्बत फाइबर और एनर्जी का अच्छा स्रोत है। इसके एंटीआक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। पेट की गर्मी को शांत करते हैं। मीठा होने की वजह से इससे एनर्जी भी मिलती है।

नारियल पानी- नारियल पानी मिनरल्स को बेहतरीन स्रोत है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ ही सोडियम, शुगर, क्लोराइड, पोटैशियम, कैल्शियम समेत काफी गुण पाए जाते हैं। बंद होने की वजह से यह पूरी तरह से शुद्ध होता है। नारियल पानी डिहाइड्रेशन से बचाता है।

लस्सी/ मट्ठा- दही में पाया जाने वाला प्रोबेटिक्स खाने को पचाने और हीट स्ट्रोक से बचाने में कारगर है। दही में प्रोटीन भी होता है। ऐेसे में दही में नमक डालकर मट्ठा बनाने से प्रोटीन के साथ ही सोडियम भी मिल जाता है। वहीं लस्सी में चीनी डालने से दही के प्रोटीन तत्व के साथ ही ग्लूकोज का गुण भी शामिल हो जाता है।


सत्तू का शर्बत- जौ के सत्तू का शर्बत भी हीट स्ट्रोक से बचाने में काफी कारगर है। जौ के सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर भी होता है। शर्बत में चीनी के मिलने से शरीर में ग्लूकोज की कमी भी पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed