{"_id":"a7fcd884db70960d2e2b2cb091e2c69a","slug":"code-numbers-will-not-be-without-feeding-scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोड नंबर फीडिंग के बिना नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोड नंबर फीडिंग के बिना नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। जिले के अनुदानित एवं गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय और मदरसों के कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदन में विद्यालय एवं मदरसों के कोड नंबर का होना जरूरी है। बिना कोड नंबर के आवेदन पत्रों की फीडिंग नहीं हो सकेगी। शनिवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से जारी निर्देश में इस बात की चेतावनी विद्यालयों और मदरसों को दी गई है कि वे अपना कोड विभाग को उपलब्ध कराएं।
शहर में बड़ी संख्या विद्यालय और तीन सौ मदरसे संचालित हैं। इनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा पढ़ाई कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए भारत सरकार ने पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना संचालित कर रखी है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों में विद्यालय एवं मदरसों के आवंटित कोड नंबर फीड नहीं हो रहे हैं। समाज कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि बिना कोड नंबर फीड के छात्रवृत्ति का आवेदन हो नहीं सकता है। विद्यालयों, मदरसों के कोड नंबर भारत सरकार ने पोर्टल http://scholarships.gov.in पर जारी किए हैं। विद्यालय और मदरसों कोड नंबर लेकर आवेदन पत्रों की फीडिंग करें। बिना इसके फीडिंग किया जाना संभव नहीं है। जिन विद्यालयों और मदरसों के कोड नंबर उपलब्ध नहीं हैं, वे इस पोर्टल पर जाकर रजिस्टर्ड करें और कोड नंबर प्राप्त करके कार्यालय में उपलब्ध कराएं।