{"_id":"5ea1ee288ebc3e90941e411c","slug":"cmp-pg-college-will-study-yoga-allahabad-news-ald274091036","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमपी में अब योग की होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमपी में अब योग की होगी पढ़ाई
विज्ञापन
सीएमपी पीजी कॉलेज में नए सत्र से योग की पढ़ाई भी होगी। महाविद्यालय में सर्टिफिकेट के साथ डिप्लोमा पाठ्यक्रम का संचालन भी किया जाएगा। इसका संचालन सेल्फ फाइनेंस मोड के तहत होगा। कॉलेज प्रशासन ने नए सत्र से इसे शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है। इविवि के संघटक कॉलेजों में सीएमपी योग पढ़ाने वाला पहला कॉलेज होगा।
हालांकि, सीएमपी पीजी कॉलेज में सत्र 2017-2018 से ही योग में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की मंजूरी मिली गई थी, लेकिन पाठ्यक्रम तैयार न हो पाने और अन्य तकनीकी कारणों से कॉलेज में यह पाठ्यक्रम शुरू नहीं किया जा सका था। योग में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम एक वर्ष और डिप्लोमा का पाठ्यक्रम दो वर्षों का होगा। सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में 60 सीटों होंगी और डिप्लोमा कोर्स में भी 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। दोनों पाठ्यक्रमों का संचालन सेल्फ फाइनेंस मोड के तहत किया जाएगा, सो सामान्य पाठ्यक्रमों के मुकाबले इनकी फीस अधिक होगी। फिलहाल अभी योग से सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के लिए प्रति वर्ष पांच हजार रुपये और दो वर्ष के डिप्लोमा कोर्स के लिए 20 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि नए सत्र से योग में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा का पाठ्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।
फिर शुरू होगा थियेटर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम
सीएमपी पीजी कॉलेज में नए सत्र से थियेटर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम फिर से शुरू किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम सत्र 2018-19 में शुरू किया गया था। इस पाठ्यक्रम में कुल 30 सीटें थीं और एक वर्ष की फीस आठ हजार रुपये निर्धारित की गई थी। सत्र 2019-20 में यह पाठ्यक्रम बंद हो गया और कोई प्रवेश नहीं हुआ। प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार का कहना है कि नए सत्र से यह पाठ्यक्रम दोबारा शुरू किया जाएगा।