फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CMP dismissed eight nominations, 60 in field

सीएमपी में आठ का नामांकन खारिज, 60 मैदान में

Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
CMP dismissed eight nominations, 60 in field
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
इलाहाबाद। सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की फाइनल सूची सोमवार को घोषित कर दी गई। जांच के बाद आठ दावेदारों का नामांकन खारिज कर दिया गया। इनमें से कई फर्जी दस्तावेज लगा रखे थे, तो अन्य परीक्षा में नकल करते पकड़े गए थे। उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाली छात्रा श्वेता सोनकर ने नाम वापस ले लिया। इस तरह से अब मैदान में कुल 60 प्रत्याशी बचे हैं। इनमें अध्यक्ष के लिए सबसे अधिक 16 प्रत्याशी रह गए हैं। विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए सिर्फ राजेंद्र प्रसाद ने नामांकन किया है। इस तरह से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नामांकन खारिज होने पर समर्थकों ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने हंगामा किया। इससे तनाव बढ़ गया था। हालांकि परिसर में भारी फोर्स रही। इसकी वजह से स्थिति नियंत्रण में रही। 
विज्ञापन

स्क्रीनिंग कमेटी ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले विक्रांत यादव का नामांकन खारिज कर दिया। चुनाव अधिकारी डॉ.मीना राय ने बताया कि विक्रांत ने जन्मतिथि से संबंधित हाईस्कूल के प्रमाण पत्र में हेर-फेर किया था। उपाध्यक्ष पद पर दो दावेदारों प्रवीण कुृमार और पवन कुमार पटेल का नामांकन निरस्त हुआ है। दोनों छात्रों ने प्रवेश की फर्जी रसीद लगाई थी। महामंत्री पद पर भी दो दावेदारों सुजीत कुमार मिश्रा और राजेंद्र कुमार का नामांकन निरस्त किया गया है। दोनों छात्र सत्र 2015-16 की परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए थे। संयुक्त मंत्री पद पर अर्जुन सोनकर, अर्जुन सिंह और अंकुर गुप्ता का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। अर्जुन सोनकर भी नकल करते पकड़ा गया था तो अर्जुन सिंह ने प्रवेश रसील और परिचय पत्र फर्जी लगाया था। अंकुर गुप्ता का हाईस्कूल का प्रमाणपत्र गलत पाया गया। इस तरह से नामांकन करने वाले 69 में से 60 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। अध्यक्ष के लिए 16, उपाध्यक्ष के आठ, महामंत्री के लिए नौ संयुक्त मंत्री और सांस्कृतिक सचिव के लिए पांच-पांच उम्मीदवार रह गए हैं। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए आठ, वाणिज्य के लिए तीन तथा विज्ञान संकाय के लिए पांच उम्मीदवार बचे हैं।
विज्ञापन


सीएमपी में प्रत्याशियों की अंतिम सूची
अध्यक्ष- अतुल प्रताप सिंह, अतुल यादव, अमित कुमार सिंह, आदित्य सिंह, आलोक विक्रम सिंह, प्रियंका सिंह, प्रिंस सिंह, योगेश्वर शुक्ला, राहुल कुमार त्रिपाठी, रिषभ कुशवाहा, विकास त्रिपाठी, विशाल सिंह, विष्णु शुक्ला, शाह फैसल, संजय सिंह, हिमांशु सोनकर। उपाध्यक्ष - आस्था मिश्रा, कामेश्वर कुमार सोनकर, कृपा शंकर, कृष्ण कांत पाठक, प्रखर पटेल, प्रवीण कुमार मिश्रा, रामेंद्र प्रताप सिंह, रितेश राज। महामंत्री - अभिनव तिवारी, अमित कुमार सिंह, अंकिता राय, राहुल तिवारी, विशाल सिंह, शुभम भारतीय, संदीप यादव, सुजीत मिश्र, सुधीर कुमार यादव। संयुक्त मंत्री - अनुराधा यादव, आकांक्षा, विष्णु कुमार केशरवानी, शिव ओम यादव, सुभाष चंद्र। सांस्कृतिक सचिव - अवधेश कुमार पांडेय, मनोज कुमार यादव, रंजन कुमार, राहुल त्रिपाठी, विमुक्ति त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वर शरण में 22 प्रत्याशी मैदान में
इलाहाबाद(ब्यूरो)। ईश्वर शरण डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची सोमवार को घोषित कर दी गई। किसी छात्र नेता ने नामांकन वापस नहीं लिया। किसी का पर्चा खारिज भी नहीं हुआ। इस तरह से नामांकन करने वाले सभी 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव के लिए चार-चार तथा महामंत्री एवं संयुक्त मंत्री के लिए पांच-पांच प्रत्याशी हैं।

विवि में नामांकन पत्रों की जांच शुरू, बढ़ी धड़कन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में दावेदारी करने वाले छात्र नेताओं के नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को शुरू हुई, जो मंगलवार को भी जारी रहेगी। प्रॉक्टर ऑफिस, परीक्षा विभाग, लेखा विभाग, प्रवेश प्रकोष्ठ समेत सभी संबंधित विभागों को प्रत्याशियों का ब्यौरा भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। मंगलवार को ही फाइनल सूची घोषित की जाएगी। ऐसे में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए भी चुनौती बढ़ गई है।
विश्वविद्यालय में कुल 11 आपत्तियां हुई हैं। अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के खिलाफ भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। इसके अलावा सीएमपी डिग्री कालेज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आठ नामांकन पत्र खारिज कर दिए। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई है।
000
ईसीसी छात्रसंघ के सदस्यों ने ली शपथ
इलाहाबाद(ब्यूरो)। यूइंग क्रिश्चियन कालेज (ईसीसी) छात्रसंघ निर्वाचन मंडल के लिए चुने गए सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली। शपथ प्राचार्य डॉ.एम.मैसी ने दिलाई। इसी के साथ कालेज में दूसरे चरण के चुनाव में पदाधिकारियों के लिए नामांकन भी शुरू हो गया। पहले दिन कुल सात नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए दो छात्रों अखंड प्रताप सिंह और दिलीप सिंह ने नामांकन किया। मंत्री के लिए दो तथा संयुक्त मंत्री के लिए तीन छात्रों ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। 27 सितंबर को भी दिन में 10 से एक बजे के बीच नामांकन किया जा सकता है। चुनाव 30 सितंबर को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचन अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह, डॉ.उमेश प्रताप सिंह, डॉ.राजेश कुमार गर्ग, डॉ.जस्टिन मसीह आदि शामिल रहे।


आपत्ति दर्ज कराने वाले छात्र नेता को धमकी
इलाहाबाद(ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले छात्र आनंद कुमार दुबे ने जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की है। आनंद ने एक अन्य प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। इस पर उसे धमकी मिल रही है। छात्र ने एसपी सिटी के साथ चुनाव अधिकारी से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed