{"_id":"5ce437b6bdec2207334c3fd4","slug":"cmp-college-administration-issued-notice-to-stop-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से नौकरी पाने के आरोपी शिक्षक का रोका जाए वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से नौकरी पाने के आरोपी शिक्षक का रोका जाए वेतन
Tue, 21 May 2019 11:09 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमपी डिग्री कॉलेज में फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर विधि संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी पाने के आरोप में घिरे डॉ. सत्यवान कुमार नायक पर गाज गिर सकती है। मामले में सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रशासन ने प्रमाणपत्र जांच के लिए संबंधित जिले में भेजा है। कॉलेज प्रशासन डॉ. सत्यवान को नोटिस भी जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन
रामबृज गौतम ने कॉलेज के प्राचार्य के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि जाति से ब्राह्मण डॉ. सत्य कुमार नायक ने गोरखपुर से अनुसूचित जनजाति का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर कॉलेज में नौकरी हासिल कर दी। शिकायत कर्ता ने कॉलेज प्रशासन को वह सूची भी दी है, जिसमें गोरखपुर की बांसगांव तहसील द्वारा ब्राह्मण नायकों को अवैध रूप से एसटी का प्रमाणपत्र दिया गया और जिसे फर्जी मानकर एसडीएम ने निरस्त कर दिया था। इस सूची में डॉ. सत्यवान का नाम शामिल है। कॉलेज प्रशासन ने जाति प्रमाणपत्र जांच के लिए गोरखपुर भेजा है। जल्द ही वहां से रिपोर्ट आ सकती है। रामबृज गौतम ने कॉलेज प्रशासन से शिक्षक का वेतन रोकने की मांग की है। कॉलेज प्रशासन डॉ. सत्यवान को नोटिस जारी करने जा रहा है। साथ ही मामले में उनका वेतन भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन