फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cleanliness service service program started on PM's birthday

पीएम के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की हुई शुरूआत

Tue, 18 Sep 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 18 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के इर्द-गिर्द भाजपाइयों की ओर से विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। यहां भाजपाइयों ने श्रमदान कर कूड़ा एकत्र कर उसे कूड़ेदान में डाला। शहर में कई अन्य स्थानों पर भी भाजपा की ओर से तमाम कार्यक्रम किए गए। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में पीएम जन्मदिन के अवसर स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पिपरी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां जन चौपाल भी लगाई गई। इसमें उन्होंने लोगों की समस्याएं  सुनने के साथ अफसरों को उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य के नेतृत्व में सफाई अभियान घंटे भर चला। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान से हर एक व्यक्ति को जुड़ना चाहिए। यह समय की मांग और आवश्यकता दोनों है। भाजपा नेता पवन श्रीवास्तव ने कहा कि दो अक्तूबर तक यह अभियान नगर के सभी मंडलों एवं सेक्टरों में चलेगा। इस दौरान स्कूलों, पौराणिक मंदिरों के आसपास विशेष साफ सफाई का अभियान चलेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता सुबोध सिंह, शशि वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, राजेश सोनकर, हरीश पासवान आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मौजगिरि मंदिर के समीप मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वहां फल एवं मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में जूही जायसवाल, कविता यादव, दुर्गेश नंदिनी, सुधा तिवारी, अंजलि गोस्वामी आदि मौजूद रहीं। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए गंगा तट एवं बेणी माधव के दरबार में पूजन, अर्चन कर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर तीर्थराज पांडेय, अनुपमा पांडेय, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, नारायण  पांडेय आदि मौजूद रहे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष कविराज के नेतृत्व में पंजाबी धर्मशाला के निकट दिलीप जायसवाल पार्क में पौधरोपण कर कुल 68 पौधे लगाए गए। यहां प्रदेश मंत्री विभवनाथ भारतीय, हिमांशु गौतम, राजेश कुमार सोनकर, दार्शनिक सोनकर, लालमणि तिवारी, संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनाथालय में केक काटकर मनाया पीएम का जन्मदिन
कटघर स्थित अनाथालय में रहने वाले बच्चों ने पीएम मोदी के 68 वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर जश्न मनाया। यहां रक्तदाता राजीव मिश्र के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने केक काटने  के बाद कविता पाठ भी किया। इस दौरान बच्चों के हाथ में पीएम मोदी के पोस्टर भी रहे। इसी क्रम में श्रीज्ञान पुस्तकालय एवं वाचनालय में भी पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। यहां कहा कि गया मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की राह में अग्रसर है। इस अवसर पर बुद्धिराम गुप्ता, मंजीत यादव, तेज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed