फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Claim to give jobs to eight thousand people in Rozgar Maha Kumbh

Prayagraj News: रोजगार महाकुंभ में आठ हजार को नौकरी देने का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Claim to give jobs to eight thousand people in Rozgar Maha Kumbh
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बेराेजगार युवाओं को नौकरी का अवसर उपलब्ध कराने जा रहा है। कार्यालय की ओर से नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के हनुमानगंज परिसर में 12 जुलाई को रोजगार महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें आठ हजार पदों पर भर्ती किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक निदेशक राजीव कुमार यादव ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यालय की ओर से वृहद मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 60 कंपनियों के आने की उम्मीद है। 45 कंपनियों ने स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल से परास्नातक उत्तीर्ण लोग भाग ले सकते हैं। अलग-अलग कंपनियों की ओर से न्यूनतम 10 हजार रुपये प्रति माह वेतन की नौकरी दी जाएगी। वहीं, अधिकतम 25 हजार रुपये वेतन वाले पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक ने बताया कि हाईस्कूल उत्तीर्ण 1685, आईटीआई के 2880, बीटेक के 210, एमबीए के 110, बीसीए के 10, एमसीए के 10, बी फार्मा के 40 और परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की 250 पदों पर भर्ती की जाएगी।

बीटेक, एमबीए अभ्यर्थियों को भी अधिकतम 25 हजार मिलेंगे
रोजगार मेले में बीटेक, बीसीए, एमसीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भी भर्ती की जाएगी। कई कंपनियों की ओर से अलग-अलग पदों पर इनकी भर्ती की घोषणा की गई है। इन्हें भी अधिकतम 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।


बड़ी कंपनियों को भी बुलाने की तैयारी
सहायक निदेशक सेवायोजन का कहना है कि टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों को भी बुलाने की तैयारी है। टीसीएस से बात भी हुई है। हालांकि, उनकी तरफ से कैंपस सेलेक्शन किया जाएगा या फिर एक-दो अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed