फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Civil felicitation of TP Singh on completing 55 years of legal service

Prayagraj News: विधिक सेवा के 55 वर्ष पूरे करने पर टीपी सिंह का नागरिक अभिनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Civil felicitation of TP Singh on completing 55 years of legal service
हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष टीपी सिंह के जीवन के अस्सी वर्ष और उत्कृष्ट विधिक सेवा के 55 वर्ष पूरे करने पर शुक्रवार को उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। उत्तर प्रदेश नर्सिग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, रिंकू श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, गोपीकृष्ण आदि ने उन्हें शॉल ओढ़ाने के बाद 21 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

केपी कम्युनिटी सेंटर में हुए आयोजन में ग्यारह ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों तथा स्वस्ति वाचन कर आशीर्वचन दिया। भजन संध्या के बाद अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव टीपी सिंह की विधिक सेवाओं को याद किया। टीपी सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कई न्यायमूर्तियों सहित एमएलसी डॉ.केपी श्रीवास्तव, चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ.एसपी सिंह, पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा, कुमार नारायण, धीरेंद्र श्रीवास्तव, बार के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा, हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारी, अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed