{"_id":"594047e5866419855d8b47a2","slug":"citing-the-2017-event-ivvis-answers-the-question","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेट 2017 के आयोजन पर इविवि से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेट 2017 के आयोजन पर इविवि से जवाब तलब
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने डीफिल में दाखिले के लिए आयोजित क्र्रेट 2017 के जारी विज्ञापन को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जवाब तलब कर लिया है। याचिका में विज्ञापन को यह कहते हुए चुनौती दी गई है कि विश्वविद्यालय ने नए पाठ्यक्रम बैचलर कम डीफिल डिग्री की शुरुआत यह कहते हुए की थी कि इस कोर्स के जरिए आने वाले छात्रों को ही डीफिल में दाखिला दिया जाएगा, मगर अब डीफिल में सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इविवि से इस मामले में जवाब तलब किया है।
याचिका बैचलर कम डीफिल डिग्री की छात्रा स्नेहिल सिंह ने दाखिल की है। याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह के मुताबिक इविवि की विद्वत परिषद ने छह अगस्त 2011 को बैचलर कम डीफिल कोर्स की शुरुआत की। इसे कार्यपरिषद ने भी मंजूरी दे दी। तय किया गया कि पाठ्यक्रम में 20 सीटें होंगी। इसमें एक से छह सेमेस्टर बैचलर डिग्री के लिए सात से दस सेमेस्टर पीजी डिग्री के लिए तय किए। इन दोनों स्तरों पर छह ग्रेड पाने वाले छात्र को सीधे डीफिल में दाखिला दिया जाना है। याची ने ग्लोबलाइजेशन कम डेवलपमेंटल स्टडी पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। उसने बैचलर के छह और पीजी के चारोें सेमेस्टर पास कर लिए। उसकी ग्रेडिंग भी छह थी।
इस बीच इविवि ने क्रेट 2017 के जरिए डीफिल की सीटों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। याची का कहना है कि भर्ती के नियम बीच में नहीं बदले जा सकते हैं। साथ ही मांग की गई है कि उसे सीधी भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए बाध्य न किया जाए। याचिका पर 19 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस दौरान इविवि को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। क्रेट 2017 का आयोजन 20 से 30 जून को किया गया है।