{"_id":"6afebf8e78179ae1ec09d7bc","slug":"cibil-ceo-ordered-to-appear-on-november-19-matter-concerns-failure-to-rectify-cibil-score-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : सीआईबीआईएल के सीईओ को 19 नवंबर को पेश होने का आदेश, सिबिल स्कोर न सुधारने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : सीआईबीआईएल के सीईओ को 19 नवंबर को पेश होने का आदेश, सिबिल स्कोर न सुधारने का मामला
Thu, 19 Nov 2026 02:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:51 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रांस यूनियन सीआईबीआईएल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की बार-बार गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रांस यूनियन सीआईबीआईएल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की बार-बार गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि सीईओ खुद को कानून से ऊपर समझते प्रतीत होते हैं। पीठ ने उन्हें 19 नवंबर को दोपहर दो बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर व न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने वल्लभी यादव व एक अन्य की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन
मामला याचिकाकर्ता नंबर दो के सीआईबीआईएल सिबिल स्कोर से जुड़ा है। कोर्ट ने पूछा था कि कर्ज का बकाया चुकाने के बावजूद स्कोर में सुधार क्यों नहीं किया गया। पीठ ने सीईओ को पक्षकार बनाकर नोटिस जारी किया था और छह नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। नोटिस तामील होने के बावजूद वह नहीं आए।
विज्ञापन
अधिवक्ता के आश्वासन पर उन्हें 17 नवंबर को पेश होने का एक और मौका दिया गया लेकिन इस दिन भी वह अनुपस्थित रहे और अपने अधीनस्थ अधिकारी को भेज दिया। कोर्ट ने इस रवैये को अहंकारपूर्ण और अवज्ञापूर्ण करार दिया। सीईओ की ओर से 19 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का आश्वासन दिए जाने पर पीठ ने मामले को उसी दिन दोपहर दो बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन
