{"_id":"63de8e953ba69b28ea7e2517","slug":"chit-fund-office-sealed-on-house-tax-arrears-nagar-nigam-prayagraj-2023-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गृहकर बकाये पर चिटफंड का ऑफिस सील, 39.46 लाख रुपये के बकाये पर नगर निगम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : गृहकर बकाये पर चिटफंड का ऑफिस सील, 39.46 लाख रुपये के बकाये पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Sat, 04 Feb 2023 10:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:27 PM IST
सार
39 लाख रुपये से अधिक के गृहकर बकाये पर नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग पर तुलसियानी प्लाजा स्थित पीएसीएल नाम से संचालित चिटफंड ऑफिस को सील कर दिया।
विज्ञापन
सील
- फोटो : amar ujala
विस्तार
39 लाख रुपये से अधिक के गृहकर बकाये पर नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग पर तुलसियानी प्लाजा स्थित पीएसीएल नाम से संचालित चिटफंड ऑफिस को सील कर दिया। नगर निगम ने चार बकायेदारों को कुर्की का नोटिस जरी किया था। चारों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई प्रस्वावित थी, लेकिन इनमें से तीन ने बकाये की आधी रकम जमा कर दी। इन्हें छोड़ दिया गया और बाकी रकम जमा करने का समय दिया गया, लेकिन पीएसीएल ऑफिस को सील कर दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि यह ऑफिस रजेश सैनी के नाम से रजिस्टर्ड हैं और यहां चिटफंड का काम होता था। पीएसीएल पर गृहकर के 3946401 रुपये बकाया था।
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर में ऐसे 900 बकायेदार चिह्नित किए हैं, जिनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जानी है। इनमें से 180 बकायेदारों को कुर्की का नोटिस जारी किया जा चुका है। तकरीबन साढ़े तीन सौ नए बकायदारों को इसी हफ्ते नोटिस जारी कर दिया जाएगा। कुर्की की अगली कार्रवाई छह फरवरी को होगी, जिसके लिए चार बकायेदारों को नोटिस भेजा जा चुका है। कुर्की नोटिस की सूचना प्रकाशित होने के बाद 29 जनवरी से तीन फरवरी के बीच 16 भवन स्वामियों ने अपने-अपने भवन पर बकाया गृहकर की धनराशि का भुगतान करते हुए कुर्की की कार्रवाई स्थगित करने का अनुरोध किया है। शनिवार को हुई कार्रवाई के दौरान जोन-3 कटरा के कर अधीक्षक एवं वसूली टीम के साथ सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
बदायेदारों के लिए ओटीएस लागू करने की मांग
वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों ने शनिवार को नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन देकर बकायेदारों के पर कुर्की की कार्रवाई विरोध किया और बकायेदारों को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू किए जाने की मांग की। साथ ही यह मांग भी की गई कि ओटीएस योजना लागू होने तक बकायेदारों को पार्ट पेमेंट करने का मौका दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, पार्षद अशोक सिंह, आनंद घिल्डियाल शामिल रहे।
वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों ने शनिवार को नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन देकर बकायेदारों के पर कुर्की की कार्रवाई विरोध किया और बकायेदारों को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू किए जाने की मांग की। साथ ही यह मांग भी की गई कि ओटीएस योजना लागू होने तक बकायेदारों को पार्ट पेमेंट करने का मौका दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, पार्षद अशोक सिंह, आनंद घिल्डियाल शामिल रहे।