फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children's literature is useful in weaning children away from mobile addiction: Dinesh

बच्चों को मोबाइल की लत से दूर करने में बाल साहित्य उपयोगी : दिनेश

Sat, 03 Jan 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 03 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Children's literature is useful in weaning children away from mobile addiction: Dinesh
बाल साहित्य से बच्चों में साहित्य के प्रति प्रेम पैदा किया जा सकता है। साहित्य हमारी संस्कृति और इतिहास की जड़ है। उक्त बातें दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश ने जसरा साहित्य संवर्धन संस्थान व बच्चों की प्यारी बगिया की ओर से मां कोयल देवी स्मृति बाल साहित्य समारोह में बतौर मुख्य वक्ता कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर हम बच्चों के अंदर साहित्य के प्रति रुचि पैदा कर लें तो वह मोबाइल कि गलत प्रयोग से काफी हद तक दूर हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने पुरानी बाल साहित्य नंदन, चंपक बाल साहित्य तथा पंचतंत्र जैसी कथाओं का भी स्मरण किया। मुख्य अतिथि डॉ. दयाराम मौर्य रत्न ने साहित्यकारों से वर्तमान समय में अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। मौके पर लाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि संत सत्यानंद त्यागी, डॉ. रामप्यारे प्रजापति, बालकेश्वर, शालिग्राम प्रजापति, विजय चितौरी, डॉ. आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, डॉ. अमरनाथ सिंह, लखन प्रतापगढ़ी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed