फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Child dies under suspicious circumstances, injury marks found on body, suspicion of murder

Prayagraj News: बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Child dies under suspicious circumstances, injury marks found on body, suspicion of murder
धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीमसराय कॉलोनी में शनिवार रात आठ वर्षीय सयान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पीठ, पैर, चेहरे समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस सयान की मां व मामा से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के सरायअकिल निवासी सीमा की शादी मेरठ के एक शख्स से हुई थी जो सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। सीमा अपने तीन बेटे सयान, शबान और अरशान के साथ नीमसराय कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। उसकी एक बेटी करेली स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब छह बजे सयान को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां बोली- सीढ़ी से गिरकर मौत
पुलिस बयान में सीमा ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब आठ माह से किराये के मकान में रहती है। दोपहर में वह अपने काम पर गई थी। तभी पता चला कि बेटा सयान सीढ़ी से गिर गया है। वहीं दूसरी तरफ पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सयान की बहुत तेज आवाज में रोने की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद आवाज आना बंद हो गई। थोड़ी देर बाद सीमा घर आई और खून से लथपथ सयान को लेकर अस्पताल भागी।


पढ़ाई नहीं कर रहा था पकड़ने दौड़ा तो गिरा सयान
पुलिस के मुताबिक मुंहबोले मामा ने बयान में बताया कि वह सयान और उसके दोनों भाइयों को रोज पढ़ाता था। शनिवार को भी पढ़ा रहा था। सयान का पढ़ने में मन नहीं लगा रहा था वह उठकर भागा तो वह उसके पीछे दौड़ पड़ा। लेकिन इसी बीच सयान सीढ़ी से नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


छोटे भाई बोले- भाईजान को मारा है...
पुलिस के मुताबिक छोटे भाई ने बयान दिया कि भाई को मारा गया है। बच्चों के बयान के आधार पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सयान के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका है। बच्चे की मां और मामा से पूछताछ की जा रही है पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed