फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Secretary will test the preparations for Magh Mela today, the fair will start with Paush Purn

Prayagraj: डीजीपी संग पहुंचे मुख्य सचिव ने परखी माघ मेले की तैयारी, समय से काम पूरा करने की हिदायत

Tue, 03 Jan 2023 01:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 01:48 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को प्रयागराज पहुंचकर माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कई सेक्टरों में जाकर तैयारियां देखी और आवश्यक निर्देश दिया। उनके साथ डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान भी रहे। 

विज्ञापन
Chief Secretary will test the preparations for Magh Mela today, the fair will start with Paush Purn
माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को प्रयागराज पहुंचकर माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कई सेक्टरों में जाकर तैयारियां देखी और आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि मेले में किसी भी श्रद्धालु और संत को दिक्कत न हो, इस तरह की व्यवस्था की जाए। इसके पूर्व उन्होंने लेटे हनुमानजी का दर्शन पूजन किया और आरती भी उतारी। उनके साथ डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान भी रहे।

विज्ञापन


बता दे कि तीन दिन बाद छह जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही माघ मेला आरंभ हो जाएगा। इससे पहले मुख्य सचिव तैयारियों को परखने के लिए पहुंचे। मुख्य सचिव के आगमन से पहले सोमवार को मेला प्रशासन दिन भर होमवर्क में जुटा रहा। मेलाधिकारी अरविंद चौहान ने वेंडरों के साथ शिविरों की बसावट की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने स्नान पर्व से पहले हर हाल में धार्मिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ ही संतों और तीर्थपुरोहितों के शिविरों को स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने कार्य में सुस्ती और ढिलाई के लिए संबंधित विभागों को मैन पावर बढ़ाने की हिदायत दी। ताकि, काम समय से पूरा कराया जा सके। उधर, माघ मेले में कल्पवासियों के आने का सिलसिला जारी है। सेक्टर पांच में ओल्डजीटी के पास शिविर न लग पाने की वजह से सोमवार को पहुंचे तमाम कल्पवासी कड़ाके की ठंड में खुले आसमान में नीचे भटकते नजर आए। अभी गाटा मार्गों पर मेला बसाने की रफ्तार बेहद सुस्त है।

भूमि आवंटन के बाद भी गाटा मार्गों पर तीर्थपुरोहितों के शिविर नहीं लग सके हैं। काली मार्ग और तुलसी मार्ग की हालत सबसे खस्ता है। काली मार्ग पर चकर्ड प्लेटों की क्लेंपिंग क जगह खुली होने से हादसों कीआशंका बनी हुई है। इसी तरह विद्युतीकरण का भी हाल बुरा है। काली मार्ग और संगम मार्ग पर प्रत्येक एक खंभे को छोड़कर एलईडी लाइट लगाई गई है। इस वजह रात को इन मार्गों पर आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह तुलसी मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे भी एलईडी न लगने से अंधेरा हो जा रहा है।

विज्ञापन

समतलीकरण न होने से नाराज संतों ने सेक्टर तीन के कार्यालय में मचाया हंगामा
समतलीकरण के लिए ट्रैक्टर न मिलने और दलदल पाटने के लिए बालू न मिलने से नाराज संतों ने सोमवार की सुबह सेक्टर-तीन के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। खाक चौक के संतों ने सेक्टर के अधिकारियों, कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। माहौल गरम होने के बाद आनन-फानन में समतलीकरण कराने के लिए ट्रैक्टर भेजा गया , तब जाकर मामला शांत हो सका।

गंगा-गीता और गो माता के संरक्षण का दिया संदेश
अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम ने सोमवार को गंगा, गीता और गो सरंक्षण पर जोर दिया। सेक्टर पांच स्थित चरखी-दादरी के शिविर में उन्होंने दंडी संन्यासियोें और कल्पवासियों के साथ परिचर्चा में कल्पवास के कठिन नियमों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गो माता के साथ ही गीता और गंगा की महिमा पर रोशनी डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed