फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Secretary should present the outline for the appointment of at least one radiologist in every district

High Court : हर जिले में कम से कम एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की रूपरेखा पेश करें प्रमुख सचिव

Thu, 12 Dec 2024 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 06:38 PM IST
सार

यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने प्रकाश कुमार गुप्ता की जमानत अर्जी के दौरान दिया। बलिया के थाना सहतवार में प्रकाश कुमार गुप्ता पर पॉक्सो सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि उसने 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Chief Secretary should present the outline for the appointment of at least one radiologist in every district
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहााबद हाईकोर्ट ने कहा कि हर जिले में कम से कम एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की रूपरेखा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग छह जनवरी तक पेश करें। वहीं, मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा के सीएमएस डॉ.एसपी सिंह न्यायालय में उपस्थित होकर बलिया की दुष्कर्म पीड़िता का परीक्षण करने से इन्कार करने का कारण स्पष्ट करेंगे।

विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने प्रकाश कुमार गुप्ता की जमानत अर्जी के दौरान दिया। बलिया के थाना सहतवार में प्रकाश कुमार गुप्ता पर पॉक्सो सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि उसने 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। उसने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल कर गुहार लगाई। ऑसिफिकेशन टेस्ट में पीड़िता की आयु 19 वर्ष पाए जाने पर उसे जमानत मिल गई। वहीं, इस दौरान न्यायालय ने पाया कि बलिया में कोई भी रेडियोलॉजिस्ट न होने से पीड़िता को उम्र निर्धारण की जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन

जांच के लिए पीड़िता को वाराणसी कबीर चौरा अस्पताल ले जाया गया। वहां रेडियोलॉजिस्ट ने जांच करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता की आजमगढ़ के अतरौलिया, सीएचसी में जांच की गई। न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य उप्र व कबीर चौरा अस्पताल वाराणसी के रेडियोलॉजिस्ट डॉ.कुंदन कुमार पटेल को तलब किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट ने कोर्ट को बताया कि सीएमएस कबीर चौरा ने उक्त मरीज को बलिया वापस भेजा था, उसने नहीं। इस पर सीएमस को कोर्ट ने तलब किया है। वहीं, न्यायालय ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के न्यायालय में उपस्थित होने पर उनकी उपस्थिति को माफ करते हुए कहा कि अगली तारीख पर प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर काम से कम एक रेडियोलॉजिस्ट को तैनात करने की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed