{"_id":"5eba7b7b1f24550730088dc1","slug":"chief-revenue-officer-misbehave-with-worker-in-pratapgarh-video-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: बस में चढ़ रहे मजदूर को अफसर ने मारी लात, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: बस में चढ़ रहे मजदूर को अफसर ने मारी लात, वीडियो वायरल
Tue, 12 May 2020 04:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
बस पर चढ़ते समय मजदूर को मारी लात
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मजदूर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। अफसर द्वारा श्रमिक के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद डीएम ने भी सफाई दी है। साथ ही समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दरअसल, बीते शनिवार को मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंची थी। यहां से श्रमिकों की स्क्रीनिंग करने के बाद अपने घरों के लिए बसों द्वारा रवाना किया जा रहा था।
विज्ञापन
सभी बस में चढ़ रहे थे, इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) राम यादव ने अपना गुस्सा निकालते हुए एक श्रमिक को लात मार दी। सीआरओ ने मजदूर पर बेवजह लात मारी। वहीं, इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
वहीं, समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया और सरकार पर निशाना साधते हुए अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रतापगढ़ में प्रवासी मजदूरों को बस में बैठाते समय उनसे अभद्र व्यवहार एवं लात मारने से मानवता शर्मसार ! इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। थके हारे, निराशा एवं हताशा से लथपथ श्रमिकों का सम्मान नहीं कर सकते तो कृपया अपमान तो रोके सरकार। दोषी कर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई। @CMOfficeUP pic.twitter.com/CZmiUM918v
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 12, 2020