फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chhattisgarh CM's security lapse, shocks

छत्तीसगढ़ के सीएम की सुरक्षा में भारी चूक, धक्कामुक्की

Fri, 18 Oct 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh CM's security lapse, shocks
कोहडौर के कांधरपुर बाजार में छत्तीसगढ़ के सीएम के मंच पर चढ़ने से युवक को रोकने के दौरान होती नोक? - फोटो : PRATAPGARH
कांधरपुर में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में भारी चूक हुई। सीएम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से लापरवाह बनी रही। जनसभा स्थल से एक किलोमीटर दूर खेत में धान की फसल के बगल मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया था।
विज्ञापन

वहां ईंट तक नहीं बिछाई गई थी। पुलिसकर्मी चारों तरफ खेत में खड़े नजर आए। जनसभा स्थल पर भी भारी लापरवाही दिखी। मंच पर चढने और उतरने के दौरान उत्साही कार्यकर्ता धक्कामुक्की करने लगे। इससे मुख्यमंत्री को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांधरपुर में आयोजित जनसभा के लिए हेलीपैड बगल में ही बनाया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। इस पर बाजार से एक किमी पहले खेत में आननफानन में हेलीपैड तैयार किया गया। यहां भारी अव्यवस्था नजर आई। हेलीपैड के आसपास एक ईंट भी नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ खेत में पुलिसकर्मी खड़े नजर आए। यहां से कार से मुख्यमंत्री जनसभा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान भी पुलिस लापरवाह नजर आई। मुख्यमंत्री की गाड़ी के दोनों तरफ पुलिसकर्मी रस्सी लेकर सुरक्षा करते नजर आए। बैरिकेडिंग तक नहीं की गई थी। सीएम गाड़ी से उतरकर किसी तरह मंच पर पहुंचे।
सभा खत्म होने के बाद सीएम मीडिया के सवालों का जवाब देने के बाद अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े तो उनसे हाथ मिलाने को लेकर धक्कामुक्की होने लगी। इससे वह असहज नजर आए। इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बन रहे।

सीएम की जनसभा होने के बाद भी वहां एएसपी रैंक का कोई अफसर मौजूद नहीं था। सभास्थल सडक़ किनारे खेत में बनाया गया था। बगल में फसल भी बोई गई थी। मंच के आगे तो पुलिसकर्मी दिखे, लेकिन पीछे कोई नजर नहीं आया।

ोहडौर के कांधरपुर बाजार में आनन फानन में नया हेलीपैड बनाने को बैरीकेटिंग करते मजदूर।

ोहडौर के कांधरपुर बाजार में आनन फानन में नया हेलीपैड बनाने को बैरीकेटिंग करते मजदूर।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed