फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chetan Giri made serious allegations against Prem Giri and Hari Giri of Juna Akhara, released video

अखाड़े में घमासान : चेतन गिरि ने जूना अखाड़े के प्रेम गिरि और हरि गिरि पर लगाया गंभीर आरोप, जारी किया वीडियो

Tue, 29 Oct 2024 11:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 11:35 AM IST
सार

स्वामी चेतन गिरि ने जूना अखाड़े के अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि और महंत हरि गिरि को संत समाज के लिए कलंक बताया है। उनका कहना है कि जूना अखाड़े के इन दोनों पदाधिकारियों की नजर ऐसे मठों, अखाड़ों के संतों पर रहती है, जिनके यहां चढ़ावा आता है या जिनके पास संपदा है।

विज्ञापन
Chetan Giri made serious allegations against Prem Giri and Hari Giri of Juna Akhara, released video
चेतर गिरि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ से पहले अखाड़ों की कलह सतह पर आ गई है। नवगठित श्रीपंच दशनाम श्रीसंत गुरु दत्त अखाड़े के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी चेतन गिरि ने सोमवार को वीडियो जारी कर पंच दशनाम जूना अखाड़े के संरक्षक हर गिरिऔर अध्यक्ष प्रेम गिरि पर कई गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। चेतन गिरि ने जूना अखाड़े को दोनों शीर्ष पदाधिकारियों पर मठों-मंदिरों को हड़पने के लिए संतों को फंसाने और परेशान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


स्वामी चेतन गिरि ने जूना अखाड़े के अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि और महंत हरि गिरि को संत समाज के लिए कलंक बताया है। उनका कहना है कि जूना अखाड़े के इन दोनों पदाधिकारियों की नजर ऐसे मठों, अखाड़ों के संतों पर रहती है, जिनके यहां चढ़ावा आता है या जिनके पास संपदा है। ऐसे संतों को किसी न किसी बहाने षड्यंत्र का शिकार बनाकर उनका दोहन करना इनकी फितरत में है। चेतन गिरि ने इस आशय का वीडियो सोमवार को सोशलमीडिया प्लेटफार्म पर जारी किया।
विज्ञापन


अमर उजाला को उन्होंने बताया कि महंत हरि गिरि ने कानपुर के आनंदेश्वर धाम परमठ का पीठाधीश्वर मेरे गुरु ब्रह्मलीन संत पंचानन गिरि को बना दिया था। तब महंत पंचानन गिरि ने उस मंदिर की जिम्मेदारी मुझे सौंप दी थी। जब मैं वहां पहुंचा तब पता चला कि चढ़ावा महंत प्रेम गिरि और महंत हरि गिरि ले जाते थे। जब मैने इस पर हस्तक्षेप किया तो मुझे झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

नारायणी रामानुज अखाड़े ने राजसी स्नान के लिए दिया पत्र

13 अखाड़ों से पृथक अखिल भारतीय श्रीनारायणी रामानुज अखाड़े ने महाकुंभ में एकादशी तिथि को राजसी स्नान करने का पत्र मेला प्रशासन को दिया है। दारागंज स्थित वेदांत देशिक सेवा संस्थान में वैष्णव आचार्य संतों ने महाकुंभ में राजशी स्नान का निर्णय लिया। अखिल भारतीय श्री रामानुज वैष्णव समिति के महामंत्री कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य ने बताया कि बीते 2019 के कुंभ में ही आचार्यबाड़ा की ओर से नरायणी रामानुज अखाड़े का गठन किया गया था। इस अखाड़े को एकादशी तिथि पर राजसी स्नान की अनुमति मेला प्रशासन की ओर से मिली थी। इस बार भी अखाड़ा उसी तिथि पर राजसी स्नान के लिए जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed