{"_id":"5ecac2358ebc3e90262701cd","slug":"cheating-of-5-65-lakhs-from-advocate-in-the-name-of-wifes-job-city-desk-news-ald2766778168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर अधिवक्ता से 5.65 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर अधिवक्ता से 5.65 लाख की ठगी
विज्ञापन
धूमनगंज के कालिंदीपुरम निवासी अधिवक्ता से नौकरी के नाम पर 5.65 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने उन्हें सीएमओ के लेटर हेड वाला जाली नियक्ति पत्र भी दिया। धूमनगंज पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है।
अधिवक्ता की ओर से पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि शुभाजीत बनर्जी, उनके बेटे नीटू व बेटी श्वेता ने उनसे कहा कि आठ लाख रुपये में वह उनकी पत्नी की नौकरी एसआरएन अस्पताल में लगवा सकते हैं। इसके बाद झांसे में लेकर उनसे दो बार में 5.65 लाख रुपये ले लिए। यही नहीं कुछ महीनों बाद उन्हें पत्नी के नाम का फर्जी नियुक्ति पत्र, जो सीएमओ के लेटर हेड पर जारी किया गया था, भी दे दिया। बाद में सीएमओ कार्यालय जाकर जांच पड़ताल करने पर नियुक्ति पत्र के फर्जी होने की बात सामने आई। सच्चाई सामने आने के बाद रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने दो चेक दिए लेकिन, वह भी बाउंस हो गए। अब रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मास्क न लगाने पर 16 पर केस
मास्क न लगाने पर सिविल लाइंस पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआई भारत सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि रविवार को वह गश्त करते हुए एजी ऑफिस के पास पहुंचे तो वहां दर्जनों लोग लॉकउाउन के नियमों का उल्लंघन करते मिले। तहरीर के आधार पर 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।