{"_id":"617e994df6453212a3201c42","slug":"chargesheet-against-five-including-aimim-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट
Sun, 31 Oct 2021 06:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शाह आलम समेत पांच लोगों के खिलाफ करेली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। 25 सितंबर को मजीदिया कॉलेज में आयोजित एआईएमआईम की रैली में कोविड नियमों व धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में इन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
25 सितंबर को मजीदिया इस्लामिया कॉलेज में एआईएमआईएम की रैली आयोजित की गई थी। इसमें पार्टी के चीफ असदउद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए थे। पुलिस का कहना है कि इस रैली के आयोजन के संबंध में अनुमति के लिए जो शपथपत्र मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया थाए उसके मुताबिक रैली में 100 लोगों को ही शामिल होना था।
साथ ही कोविड नियमों जैसे मास्क पहनने आदि भी जरूरी किया गया था। लेकिन सभा में हजारों लोग शामिल हुए। जिन्होंने कोविड नियमों का उल्लंघन किया। साथ ही आयोजकों ने भी कोविड नियमों का पालन नहीं किया। इस मामले में करेली पुलिस की ओर से जिलाध्यक्ष शाह आलम को नामजद करते हुए चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसओ अनुराम शर्मा ने बताया कि चार्जशीट उच्चाधिकारियों के माध्यम से कोर्ट में प्रेषित कर दिया गया है।