Prayagraj : अतीक -अशरफ हत्याकांड के शूटरों पर आरोप तय, कल से ट्रायल शुरू, वीसी के जरिए हुए पेशी
माफिया अतीक अहमद और उसके छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या तीन शूटरों ने 15 अप्रैल 2023 को रात करीब सवा नौ बजे कर दी थी। माफिया भाइयों को काॅल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए पुलिस हिरासत में लाया गया था। मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे तीनों शूटरों ने हत्या को अंजाम देने के बाद मौके पर ही सरेंडर कर दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोलियों से छलनी करने के आरोपी शूटर अरुण मौर्या, सनी सिंह और लवलेश तिवारी के खिलाफ जिला अदालत में आरोप तय हो गया है। दो मई से मामले का ट्रायल शुरू हो जाएगा। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यान्याधीश दिनेश कुमार गौतम की अदालत कर रही है। अभियोजन की ओर से पेश जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि करीब साल भर से आरोप तय करने की कई तारीख लगी, लेकिन आरोप सोमवार को तय हुआ। तीनों आरोपियों को चित्रकूट जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया था।
गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद और उसके छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या तीन शूटरों ने 15 अप्रैल 2023 को रात करीब सवा नौ बजे कर दी थी। माफिया भाइयों को काॅल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए पुलिस हिरासत में लाया गया था। मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे तीनों शूटरों ने हत्या को अंजाम देने के बाद मौके पर ही सरेंडर कर दिया था।
इसके बाद उन्हें प्रतापगढ़ जेल भिजवा दिया गया था। बाद में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें चित्रकूट जेल भिजवा दिया गया था। मौजूदा समय तीनों वही बंद हैं। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तीनों शूटरों की चित्रकूट जेल से पेशी करवाई गई। सुनवाई के दौरान तीनों शूटरों पर आरोप तय किए गए और उस दस्तावेज पर आरोपियों के दस्तखत के लिए जेल भेजा गया है। इसके बाद दो मई से इस बहुचर्चित हत्याकांड का ट्रायल शुरू हो जाएगा।