फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Change in the jurisdiction of 112 judicial officers of ADJ level and seven judicial officers of Civil Judge

Prayagraj News: एडीजे स्तर के 112 और सिविल जज के सात न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Change in the jurisdiction of 112 judicial officers of ADJ level and seven judicial officers of Civil Judge
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने सोमवार को प्रदेश के 112 अपर जिला जज और सात सिविल जज स्तर के न्यायिक अधिकारियों के तबादले और कार्यभार में बदलाव किया है। महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एडीजे चंद्र प्रकाश तिवारी प्रथम मेरठ पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायधीश बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बरेली में तैनात रहे एडीजे हरेंद्र बहादुर सिंह वाराणसी, देवरिया के अपर प्रधान परिवारिक न्यायधीश ज्ञान प्रकाश सिंह को हमीरपुर, गाजियाबाद के अपर प्रधान पारिवारिक न्यायधीश प्रवेंद्र कुमार शर्मा को गाजियाबाद, बलरामपुर के अपर प्रधान परिवारिक न्यायधीश राजेश भारद्वाज को अम्बेडकर नगर, गाजियाबाद की अपर प्रधान परिवारिक न्यायधीश रहीं संगीता कुमारी को आगरा के पारिवारिक न्यायालय का प्रधान न्यायधीश बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बरेली में तैनात अपर जिला जज चंद्र शेखर मिश्रा अब आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश का भी कार्यभार संभालेंगे। अब तक विशेष न्यायाधीश रहें आलोक द्विवेदी एससी/एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश होंगे। मेरठ के विशेष न्यायाधीश अचल नारायण सोलंकी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कामकाज देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा की एडीजे हेमलता त्यागी पॉक्सो की विशेष न्यायाधीश बनाई गई हैं। वहीं, एडीजे कपिला राघव को लखीमपुर खीरी के मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है।
इटावा के एडीजे अजय कुमार सिंह द्वितीय को विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार की जगह तैनात किया गया है, जबकि अखिलेश कुमार अब इटावा के एडीजे के रूप में काम करेंगे। अहसान हुसैन इटावा के मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के न्यायधीश बनाए गए हैं।
बरेली में तैनात एडीजे अरविंद कुमार यादव द्वितीय भ्रष्टाचार विरोधी अदालत के विशेष न्यायाधीश होंगे, अब तक इस पद पर रहे तबरेज अहमद को बरेली के एडीजे के पद पर तैनात किया गया है। गगन कुमार भारती को आवश्यक वस्तु अधिनियम, राकेश त्रिपाठी को एससी/एसटी एक्ट का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि विशेष न्यायाधीश रहे अभय श्रीवास्तव, कुमारी अफसान को एडीजे के पद पर तैनाती दी गई है।
बरेली में तैनात रहे एडीजे हरेंद्र बहादुर सिंह वाराणसी, देवरिया के अपर प्रधान पारिवारिक न्यायधीश ज्ञान प्रकाश सिंह को हमीरपुर, गाजियाबाद के अपर प्रधान पारिवारिक न्यायधीश प्रवेंद्र कुमार शर्मा को गाजियाबाद, बलरामपुर के अपर प्रधान पारिवारिक न्यायधीश राजेश भारद्वाज को अम्बेडकर नगर, गाजियाबाद की अपर प्रधान पारिवारिक न्यायधीश रही संगीता कुमारी को आगरा के पारिवारिक न्यायालय का प्रधान न्यायधीश बनाया गया है। इसी तरह अन्य अपर जिला जजों व सिविल जजों का तबादला किया गया है।

एडीजे विनोद कुमार चौरसिया और रत्नेश कुमार श्रीवास्तव बने विशेष न्यायाधीश

इलाहाबाद जिला अदालत में तैनात एडीजे विनोद कुमार चौरसिया अब आवश्यक वस्तु अधिनियम और रत्नेश कुमार श्रीवास्तव एससी/एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश होंगे, जबकि विशेष न्यायाधीश राम प्रताप सिंह राणा और अनिरुद्ध कुमार तिवारी अब एडीजे के रूप में अदालती कामकाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed