{"_id":"5950197f4f1c1b0a058b48ce","slug":"chandrasekhar-azad-park-will-not-take-the-morning-and-evening-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर आजाद पार्क में सुबह-शाम नहीं लगेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर आजाद पार्क में सुबह-शाम नहीं लगेगा टिकट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bio diversity park
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर आजाद में सुबह और शाम को टिकट नहीं लगेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार की सुबह भ्रमण के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने डीएम को जल्द से जल्द इसके लिए प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया। हालांकि यह प्रक्रिया पूरी होने तक लोगों को टिकट लेना पड़ेगा। उपमुुख्यमंत्री ने पार्क में ओपेन जिम बनाए जाने की भी घोषणा की, जो लोगों के लिए मुफ्त होगा। इसकी देखरेख सुबह टहलने वाले ही करेंगे।
पार्क में सुबह और शाम को टहलने के लिए जाने वाले टिकट माफ किए जाने की लगातार मांग करते रहे हैं। अमर उजाला में उनकी मांग को प्रमुखता से उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिनी दौरे के दौरान भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। इस पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने भी पहल करते हुए मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा था। अब यह मांग मान ली गई है। रविवार को पार्क भ्रमण के लिए पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों को संबोधन के दौरान सुबह-शाम मुफ्त प्रवेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिन में 10 से छह बजे के बीच ही टिकट लगेगा।
यानी, शाम को छह से सुबह 10 बजे के बीच पार्क में जाने वालों को टिकट नहीं देना होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन इसकी प्रक्रिया पूरी करने में कुछ समय लगेगा। तब तक वर्तमान व्यवस्था के तहत टिकट देना पड़ेगा। केशव प्रसाद ने डीएम को निर्देश दिया कि शीघ्र प्रक्रिया पूरी की जाए। डीएम संजय कुमार ने कहा कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके उप मुख्यमंत्री को अवगत कराने के साथ संचार माध्यमों से लोगों को सूचित किया जाएगा। साथ में हर गेट पर भी इसकी सूचना लगा दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से भी पार्क को सरंक्षित रखने और साफ-सफाई में सहयोग की अपील की।