फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Challenge the High Court Group C and D Exam Results

हाईकोर्ट की ग्रुप सी और डी परीक्षा परिणाम को चुनौती

Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Challenge the High Court Group C and D Exam Results
Allahabad High Court
हाईकोर्ट में ग्रुप सी और डी कर्मियों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम को याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है। याचिकाओं में परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। याचीगण के अधिवक्ता सुनील यादव के मुताबिक 12 नवंबर 2017 को हुई परीक्षा का परिणाम 24 मई 2018 को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।
विज्ञापन


परिणाम जारी करने से पूर्व कट ऑफ मार्क्स जारी नहीं किए गए। आंसर की और ओएमआर के मिलान करने पर अभ्यर्थी परिणाम से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि 80 अंक पाने वालों को सफल और 90 अंक पाने वालों असफल घोषित किया गया है। याचिका में मांग की गई है कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक किए जाएं और श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स जारी किए जाएं। याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed