फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaitra Navratri: On Maha Ashtami, a wave of faith thronged the court of Mahashakti

Chaitra Navratri : महाष्टमी को महाशक्ति के दरबार में उमड़ा आस्था का रेला, मां के जयकारों से गूंजीं दिशाएं

Sat, 05 Apr 2025 01:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 01:10 PM IST
सार

वासंतिक नवरात्रि की महाष्टमी पर आदिशक्ति पीठ ललिता देवी, कल्याणी देवी और अलोपशंकरी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। भोर में आरती के बाद भक्तों के लिए मां के पट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति के आठवें स्वरूप महागौरी का दर्शन कर जीवन को धन्य बनाया। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri: On Maha Ashtami, a wave of faith thronged the court of Mahashakti
चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी पर भक्तों ने किया मां ललिता का दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी पर शनिवार को देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर में मंगला आरती के बाद से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। दिन भर घंटा और घड़ियाल बजते रहे। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने महाशक्ति कल्याणी देवी, ललिता देवी और अलोप शंकरी देवी के दरबार में पहुंचकर देवी के आठवें स्वरूप महागौरी का दर्शन कर दरबार में हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन


आदिशक्तिपीठ अलोपशंकरी देवी मंदिर में नवरात्रि की महाष्टमी पर विशेष श्रृंगार किया गया। मां की विशेष आरती उतारी गई। भोर में श्रृंगार और आरती के बाद मां के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। भक्तों ने मां के दर्शन करने के बाद नारियल, चुनरी, फल, फूल, मिष्ठान्न और नैवेद्य आदि अर्पित किया। भीड़ को देखते हुए मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शक्ति पीठ ललिता देवी और कल्याणी देवी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का दौर दिन भर चलता रहा। श्रद्धालुओं के जयकारे से चारों दिशाएं गूंजती रहीं। 
विज्ञापन


महाष्टमी पर भक्तों ने व्रत रखकर घर में भी विधि-विधान से पूजन किया। मां को विभिन्न पकवानो का भोग लगाया। महागौरी के स्वरूप की पूजा आराधना की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में भक्त विंध्याचल धाम मिर्जापुर, कड़े धाम शीतला माता, मैहर स्थित शारदा माता मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Murder Case: कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या का मामला, आईफोन, पिस्टल-तमंचा खरीदने के लिए कहां से आई रकम

 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed