फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chahalum

इमाम के चेहल्लुम पर उमड़ा अजादारों का हुजूम

Sat, 11 Nov 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 11 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chahalum
करारी में चहेल्लुम का जुलूस निकालते अकीदतमंद। - फोटो : amar ujala
रसूले अकरम के नवासे इमाम हुसैन के चेहल्लुम पर जिले के सभी इमामबाड़ों में मजलिस और मातम का दौर चला। अजादार ताजिये उठाकर कर्बला ले गए और नम आंखों से दफन करते हुए आंसू बहाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में इमाम हुसैन का चेहल्लुम अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। जिले के मंझनपुर, करारी, दारानगर, चायल, भरवारी, मुस्तफाबाद सहित कई जगह इमाम के चेहल्लुम पर सुबह से ही अजाखानों में इमाम के चाहने वाले पहुंच कर शहादत सुन आंसू बहा रहे थे।
विज्ञापन


मौलानाओं ने तकरीर कर इमाम के मसायब बयान किए। करारी स्थित चमनगंज के चौधरी कादिर अली के इमाम बारगाह में मजलिस हुई। इसे मौलाना जमीर हैदर ने खिताब करते हुए कहा कि इमाम हुसैन की शहादत के बाद अहले हरम को कैद कर लिया गया। जब इमाम की बहन जनाबे जैनब और बेटी सकीना इमाम पर रोना चाहती थीं तो यजीदी फौज कोड़े लगाकर मना करती थी। इस दौरान कैदखाने में सकीना को मौत आ गई। मजलिस के बाद अलम, जुलजनाह और अमारी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीज हुसैन नकी हसन और खुर्शीद अब्बास ने मर्सिया पढ़ा- मां जाई है जैनब दुख पाई है जैनब, ऐ लाश ए बेसर तेरा सर लाई है जैनब। इसके बाद नवजवान मातम करते हुये कर्बला पहुंचे और अजादारों ने ताजिये दफन किए। इसी तरह औरेनी गांव में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया जहां लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed