{"_id":"0c9c23a3e9396c9434c70209b34560cc","slug":"cgs-now-disturbances-in-2015-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीजीएस-2015 के रिजल्ट में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीजीएस-2015 के रिजल्ट में गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती 2015 के टीयर-वन परीक्षा के परिणाम में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मार्कशीट ही नहीं दिख रही है। इतना ही नहीं कई अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि उनके कटऑफ से अधिक अंक हैं। फिर भी उन्हें फेल कर दिया गया है।
आयोग की ओर से 29 सितंबर को टीयर-वन का परिणाम घोषित किया गया था। इसके बाद एक सितंबर को अंकपत्र जारी किया गया।
अश्वनी सिंह, उमेश मौर्या, रमेश मिश्रा, विवेक मिश्रा आदि का कहना है कि उनकी मार्कशीट ऑनलाइन नहीं की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके अलावा हजारों अन्य अभ्यर्थियों की भी मार्कशीट जारी नहीं की गई है। उनका यह भी कहना है कि ओबीसी कैटेगरी के कई अभ्यर्थियों के कटऑफ से अधिक अंक हैं। इसके बावजूद वे असफल घोषित किए गए हैं। इसके विरोध में अभ्यर्थियों ने सड़क पर आंदोलन चलाने के साथ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की भी चेतावनी दी है।