फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CGM seeks report on phone-broad band network

सीजीएम ने फोन-ब्रॉड बैंड नेटवर्क चौपट होने की मांगी रिपोर्ट

Tue, 17 Jul 2018 02:07 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के सीजीएम बीएन शुक्ला ने सोमवार को इलाहाबाद जोन में आएदिन खराब हो रहे नेटवर्क और ब्रॉड बैंड सेवा के लगातार बेपटरी होने की वजहों पर अफसरों से फीडबैक लिया। जीएम एमएम अग्निहोत्री के साथ उन्होंने ब्रॉड बैंड सेवा के विस्तार के अलावा वायरलेस कनेक्शन की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। सीजीएम ने खराब नेटवर्क को सुधारने, कॉल ड्राप की समस्या से लोगों को निजात दिलाने और ब्रॉड बैंड की लीज लाइनों को बेहतर बनाने का निर्देश दिया, ताकि बैंकिंग, बीमा से जुड़ी सेवाओं को प्रभावित होने से रोका जा सके।
विज्ञापन



सीजीएम देर शाम इलाहाबाद पहुंचे। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में जीएम एमएम अग्निहोत्री के साथ इलाहाबाद जोन में बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। जीएम ने बताया कि कुंभ के तहत सड़कों के चौड़ीकरण के काम के दौरान समन्वय के बावजूद शहर में लगातार भूमिगत केबल कट जा रही है। इससे विभाग को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। साथ ही नेटवर्क आएदिन ध्वस्त हो जा रहा है। इससे इलाहाबाद और कौशांबी में अक्सर टॉवर बंद हो जा रहे हैं। हजारों की तादाद में लैंड लाइन फोन सेवा ठप है। ब्रॉड बैंड की लीज लाइनें भी प्रभावित हो रही हैं। सीजीएम ने इसका ब्योरा भेजने का निर्देश दिया। साथ ही हिदायत दी कि लगातार पेट्रोलिंग कराई जाए, ताकि नेटवर्क बेपटरी न होने पाए। उन्होंने इलाहाबाद और मंझनपुर के 20 ब्लाकों के गांवों को ब्राड बैंड से जोड़ने की योजना की प्रगति की समीक्षा की। जीएम ने बताया कि सात विकास खंडों में केबल पड़ चुकी है। 13 विकास खंडों में दूसरे चरण का काम भी जल्द आरंभ हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed