फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CGL Tier-I exam to begin on September 30; 30.94 lakh candidates to appear.

Prayagraj News: सीजीएल टियर-एक की परीक्षा 30 सितंबर से, 30.94 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Wed, 23 Sep 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 23 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
CGL Tier-I exam to begin on September 30; 30.94 lakh candidates to appear.
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2026 के टियर-एक की परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होगी। परीक्षा 30 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में आयोजित की जाएगी। एसएससी ने अभ्यर्थियों के परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन जारी कर दी है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 12256 पदों को भरा जाना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 30.94 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से संबंधित एडमिशन सर्टिफिकेट परीक्षा तिथि से लगभग दो से तीन दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। इसे एसएससी की वेबसाइट के निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन

स्क्राइब के लिए कल तक ओटीआर मैपिंग

-दिव्यांग अभ्यर्थियों की ओर से अपना लेखक (स्क्राइब) सुविधा लेने के मामले में एसएससी ने नई व्यवस्था लागू की है। पांच नवंबर 2025 से पहले किए गए स्क्राइब पंजीकरण को समाप्त कर दिया गया है। अब स्क्राइब का पंजीकरण आधार प्रमाणीकरण से जोड़ा गया है। ऐसे में परीक्षा में स्क्राइब के रूप में शामिल होने वाले व्यक्ति को एसएससी की वेबसाइट पर नए सिरे से पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी को अपने स्क्राइब का पंजीकरण नंबर सबमिट या मैप करना होगा। इसी आधार पर स्क्राइब का एंट्री पास जारी किया जाएगा। अपना लेखक सुविधा लेने वाले अभ्यर्थी 24 सितंबर की रात 11 बजे तक अपने स्क्राइब का ओटीआर मैप कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा में सफल मैपिंग पूरी होने पर ही स्क्राइब का एंट्री पास जनरेट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed