फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CGL 's a post for nine hundred contenders

सीजीएल के एक पद पर नौ सौ से अधिक दावेदार

Thu, 21 Apr 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
CGL 's a post for nine hundred contenders
books, jhansi hindi news - फोटो : demo
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से होने वाली सबसे प्रमुख परीक्षाओं में शामिल संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में एक पद के लिए 900 से अधिक दावेदार हैं। इसके लिए देश भर से कुल 35 लाख से अधिक आवेदन आए हैं जबकि आयोग की ओर से 3815 पद घोषित हैं। ऐसे में एक पद के लिए 918 अभ्यर्थी दावेदार हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में सीधे ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के जरिए वन-डे एक्जाम से चयन होने के कारण हाल के वर्षों से आवेदकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। केंद्र सरकार की ओर से ग्रुप सी की भर्ती में साक्षात्कार हटा देने के फैसले के बाद अब एसएससी ने भी सीजीएल परीक्षा से साक्षात्कार हटा दिया है। ऐसे में अकेले एसएससी के मध्य क्षेत्र एवं दिल्ली क्षेत्र में ही अबकी परीक्षार्थियों की संख्या 16 लाख से अधिक हो गई है।
विज्ञापन



इसमें मध्य क्षेत्र अर्थात इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े उत्तर प्रदेश एवं बिहार से 7.88 लाख अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। दिल्ली रीजन में सीजीएल के दावेदारों की संख्या 8.93 लाख पहुंच गई है। पूरे देश में सीजीएल के लिए 35 लाख से अधिक आवेदन आए हैं, यह 2015 की अपेक्षा सात लाख अधिक है। इससे पहले 2014 में सीजीएल के लिए दावेदारों की संख्या 18 लाख थी। दो वर्षों का आंकड़ा देखें तो सीजीएल के दावेदारों की संख्या दो गुनी हो गई। एसएससी परीक्षाओं के विशेषज्ञ ओम प्रकाश शुक्ल कहते हैं, सिविल सेवा और पीसीएस परीक्षाओं में अधिक समय लगने के कारण अब अभ्यर्थी एसएससी की परीक्षाओं की ओर आशा भरी निगाह से देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed