{"_id":"570fe85f4f1c1b233e4a6ba7","slug":"cgl-exam-increased-lakh-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीएल परीक्षा में बढ़ गए सात लाख परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजीएल परीक्षा में बढ़ गए सात लाख परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सेवा परीक्षा, शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लगातार पिछड़ने के कारण अब युवाओं का रुझान कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं की ओर बढ़ रहा है। एसएससी की ओर से होने वाली सबसे प्रमुख संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या सात लाख से अधिक बढ़ गई। एसएससी की परीक्षाओं का पैटर्न आब्जेक्टिव होने और कम समय में रिजल्ट घोषित होने से युवा इन परीक्षाओं में आवेदन को वरीयता दे रहे हैं।
एसएससी सीजीएल में 2015 में पूरे देश में 28 लाख आवेदन आए थे, इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 35 लाख पहुंच गई है। इस प्रकार साल भर में ही अभ्यर्थियों की संख्या में सात लाख की बढ़ोतरी हुई है।एसएससी मध्य क्षेत्र में इस बार सीजीएल के 7.88 लाख आवेदन आए हैं, जबकि 2015 में आवेदकों की संख्या सात लाख ही थी। इसी प्रकार दिल्ली रीजन में आवेदन की संख्या साढ़े आठ लाख से अधिक है। मध्य क्षेत्र एवं दिल्ली रीजन में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होती है।
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि यूपी और बिहार के बड़ी संख्या में प्रतियोगी दिल्ली एवं एनसीआर में रहते हैं। यह परीक्षार्थी मध्य क्षेत्र एवं दिल्ली को ही परीक्षा केंद्र चुनते है। इस कारण से इन दोनों क्षेत्रों में आवेदन करने वाले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ सीएचएसएल परीक्षा में भी आवेदन करने वालों की संख्या 30 से 35 लाख तक पहुंच गई है। एसएससी की ओर से होने वाली मल्टी टॉस्किंग परीक्षा में हर वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ रही है। एसएससी की परीक्षाओं में केंद्र सरकार की ओर से साक्षात्कार हटाने की सिफारिश के बाद अभ्यर्थियों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। एसएससी परीक्षाओं के विशेषज्ञ ओम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि अब परीक्षार्थियों में वन-डे परीक्षाओं का क्रेज बढ़ रहा है। जल्दी नौकरी पाने की चाहत में परीक्षार्थी एसएससी को वरीयता दे रहे हैं।