सीजीएल, सीएचएसएल-2019 की परीक्षाएं इस वर्ष नहीं, ये है बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए एजेंसी चयन में देरी के चलते एसएससी की 2019 की प्रमुख परीक्षाएं सीजीएल और सीएचएसएल चालू वर्ष 2019 में पूरी नहीं हो सकेंगी। एसएससी की ओर से जारी कैलेंडर में सीजीएल 2019 के लिए विज्ञापन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से 28 नवंबर 2019 के बीच चलेगी जबकि, सीएचएसएल के लिए आवेदन 12 दिसंबर 2019 से 10 जनवरी 2020 के बीच होगा।
इन परीक्षाओं की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। वहीं, मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) नॉन टेकिभनकल परीक्षा 2019 के लिए विज्ञापन 22 अप्रैल 2019 को जारी होगा। दो अगस्त से छह सितंबर के बीच इसके पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। इसी प्रकार जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर-2019 के लिए विज्ञापन एक से 28 अगस्त के बीच और केंद्रीय सुरक्षा बलों में एसआई-एएसआई 2019 के लिए विज्ञापन 17 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच जारी होगा।
वार्षिक कैलेंडर में कांस्टेबल जीडी-2019 के बारे में कोई जानकारी नहीं
2018 की अधिकांश परीक्षाएं समय से पूरी नहीं होने से केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पद नहीं भरे जा सके हैं। आयोग की ओर से जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर में कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा-2019 के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में आयोग की 2019 की परीक्षाएं 2020 में पूरी हो पाएंगी, इसमें भी परीक्षार्थियों को संदेह है।
सीजीएल-2018 परीक्षा चार जून से
एसएससी की ओर से जारी कैलेंडर में संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2018 टियर-1 की तिथि चार जून से 19 जून 2019 के बीच तय की गई है। सीजीएल-2018 टियर-2 परीक्षा की तिथि 11 से 13 सितंबर 2019 और टियर-3 की परीक्षा तिथि 29 दिसंबर को होगी। आयोग ने संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2018 टियर-1 की तिथि एक से 26 जुलाई 2019 के बीच तय की है।
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जूनियर इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल परीक्षा-2018 के लिए एक फरवरी को विज्ञापन जारी किया जाएगा। पहले यह विज्ञापन 28 जनवरी 2019 को जारी होना था परंतु आयोग ने कुछ विशेष कारणों से विज्ञापन जारी करने की तिथि आगे बढ़ा दी है। आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा 23 से 27 सितंबर के बीच होगी।
2017-18 की वह परीक्षाएं, जिनकी तिथि घोषित नहीं
2019 की परीक्षाओं की कौन कहे, 2017 की परीक्षाओं की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। एसएससी की ओर से अभी तक सीजीएल-2017 टियर-4, सीएचएसएल-2017 टियर-3, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी-2018 स्किल टेस्ट, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर-2018 की दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा का अभी तक कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।