फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CGL-2018 Second Phase Examination 11

सीजीएल-2018 दूसरे चरण की परीक्षा 11 से

Tue, 27 Aug 2019 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
CGL-2018 Second Phase Examination 11
CGL-2018 Second Phase Examination 11
सीजीएल-2018 दूसरे चरण की परीक्षा 11 से 13 सितंबर के बीच
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के चेयरमैन ने परीक्षार्थियों की लगातार मांग पर संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2017 और संयुक्त हायर सेकेंड्री स्तरीय (सीएचएसएल)-2017 के सत्र को नियमित करने का आश्वासन दिया है। आयोग की इन परीक्षाओं का मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते एसएससी की परीक्षाओं का सत्र लंबित चल रहा है। संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2018 के दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा पहले चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर कराने की तैयारी कर रहा है। आयोग की ओर से सीजीएल-2018 का परिणाम 20 अगस्त को जारी किया गया था। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि दूसरे चरण की परीक्षा 11 से 13 सितंबर के बीच होगी। आयोग की ओर से कहा गया है कि सीएचएसएल दूसरे चरण की परीक्षा 29 सितंबर से प्रस्तावित है।
00
सीजीएल-2018 टियर-1 के अंक जारी
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2018 के टियर-1 अंक जारी कर दिए हैं। आयोग की ओर से सीजीएल टियर-1 का परिणाम 20 अगस्त को घोषित किया गया था। परीक्षार्थियों के अंक 26 अगस्त से 25 सितंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

00
एमटीएस परीक्षा 2019 में 19.18 लाख शामिल
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस)-2019 की पहले चरण की परीक्षा दो से 22 अगस्त के बीच (13 कार्य दिवस) हुई। परीक्षा में पंजीकृत 38.58 लाख परीक्षार्थियों में 19.18 लाख परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार परीक्षा में 49.73 फीसदी उपस्थिति रही। एमटीएस परीक्षा देश भर के 146 शहरों में 337 केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed