Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Central State Library Hitech

हाईटेक हुआ केंद्रीय राज्य पुस्तकालय

Sun, 25 Jun 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 25 Jun 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Central State Library Hitech
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केंद्रीय राज्य पुस्तकालय में ‘पाठकों तक पहुंच-सभी के लिए पुस्तकालय रणनीति एवं कार्ययोजना’ विषय पर शनिवार को राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पुस्तकालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल, कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


सेमिनार में उप मुख्यमंत्री ने पुस्तकालय की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का भंडार है। इससे जरिए लोगों का ज्ञानवर्धन होता है। पुस्तकों से किया गया स्व अध्ययन जीवन पर्यंत साथ रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को पुस्तकों को संग्रहण कर घर में छोटा सा पुस्तकालय बनाना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने भी पुस्तकालय के लिए पुस्तकों के क्रय में मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विवेक जैन, डॉ. संजीव सर्राफ एवं डॉ.राममूर्ति दांगी ने पाठकों को पुस्तकों से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के माध्यमों को बताया। इस दौरान आईपीएलएम के प्रतिनिधियों ने पुस्तकालय विकास एवं सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा की। अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालयाध्यक्ष रवि कुमार यादव ने किया। संचालन पुस्तकालय के ज्येष्ठ प्राविधिक सहायक तथा सीटीई के पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने किया। इसमें रेखा सिंह, अनामिका, केपी सिंह, विष्णु श्रीवास्तव, आशुतोष, ज्ञानेंद्र, नंदिनी, मोनिका, सविता, सुमन, सपना, नेहा, प्रिया, मधु आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed