फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ceiling in laying sewer line, dismantling communications service

सीवर लाइन बिछाने में केबल कटी, संचार सेवा ध्वस्त

Tue, 03 Jul 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 03 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ceiling in laying sewer line, dismantling communications service
BSNL
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से कालिंदीपुरम में पाइप लाइन बिछाने के दौरान केबल कटने से भारत संचार बीएसएनएल की संचार सेवा ध्वस्त हो गई। इससे मोबाइल टॉवर एक्सचेंज डाउन होने से ब्राड बैंड सेवा पूर्णतया ठप पड़ गई। इलाहाबाद और कौशांबी के 62 हजार से अधिक लैंड लाइन फोन, मोबाइल बंद दो गए हैं। बीएसएनएल प्रशासन ने इसकी शिकायत जल निगम के मुख्य अभियंता जीसी दुबे और मंडलायुक्त आशीष गोयल से की है। इससे दोनों जिलों में बीएसएनएल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


सीवरेज सिस्टम के तहत कालिंदीपुरम पुलिस चौकी के पास गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की पटरियों पर चल रही खोदाई के दौरान दो जगह बीएसएनएल की आप्टिकल केबल कट गई।  इससे कौशांबी जिले की संचार सेवा बुरी तरह लड़खड़ा गई है। वहां 67 बीटीएस मोबाइल टॉवर एक्सचेंज काम करना बंद कर दिए हैं। 42 लीज लाइन ठप होने से बैंकिंग, बीमा कंपनियों की ब्राडबैंड कनेक्टिविटी ध्वस्त हो गई। कौशांबी के बैंकों में सरवर टाउन होने से काम प्रभावित हो गए हैं। एटीएम सेवा भी ठप पड़ गई। एसडीओ एसबी उपाध्याय ने बताया कि अकेले कौशांबी में 60 हजार से अधिक मोबाइल कनेक्शन बंद हो गए हैं। दो हजार से अधिक लैंड लाइन फोन वहां खामोश हैं। इसी तरह राजरूपपुर और कालिंदीपुरम में भी एक हजार से अधिक लैंड लाइन फोन बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


लगातार समन्वय के बावजूद गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अभियंता जिम्मेदारी का परिचय नहीं दे रहे हैं। कालिंदीपुरम में दो जगहों पर ऑप्टीकल केबल कटने से बड़ा नुकसान हुआ है। कौशांबी जिले का पूरा बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। इस संबंध में मंडलायुक्त से वार्ता की गई है, ताकि इसकी भरपाई कराई जा सके। मदन मोहन अग्निहोत्री, महाप्रबंधक, भारत संचार निगम लिमिटेड, इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed