फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CCTV will monitor fair Ddikando

सीसीटीवी से होगी दधिकांदो मेले की निगरानी

Mon, 29 Aug 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 29 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। इस बार दधिकांदो मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। मेले के दिन क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद रखी जाएंगी और मेला क्षेत्र में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। साथ ही मेले के सफल संचालन के लिए वहां मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। रविवार को मेला कमेटी के पदाधिकारियों और संबधित अफसरों के साथ बैठक करते हुए डीएम संजय कुमार ने यह दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मेले में कोई अराजकता फैलाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मेले के दौरान सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर सड़कों की मरम्मत का काम करा लिया जाए। क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण कोई हादसा होता है तो जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। विद्युत विभाग के अफसरों को मेला क्षेत्र में बिजली के जर्जर तार तुरंत बदलने के निर्देश दिए। एसएसपी से कहा कि फोर्स की कमी है तो बाहर से फोर्स मंगा ली जाए। मेला कमेटी के पदाधिकारियों की मांग पर डीएम ने मेला वाले दिन क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद रखने का फरमाम जारी किया। कहा, मेला वाले दिन संबंधित क्षेत्र का रूट डायवर्ट रहेगा। साथ ही मेला क्षेत्र को सेक्टर में बांटने और वहां एंबुलेंस रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने फायर ब्रिगेड के अफसरों को दमकल और जल संस्थान को पानी के टैंकर की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही मेला कमेटी से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वहां लाउडस्पीकर की कोई प्रतियोगिता न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed