{"_id":"5fd664e94c36f647ec0764db","slug":"cctv-footage-shows-four-suspects-hostage-robbery-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज में दिखे चार संदिग्धों की तलाश, बंधक बनाकर लूटपाट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चार संदिग्धों की तलाश, बंधक बनाकर लूटपाट का मामला
Mon, 14 Dec 2020 12:30 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : prayagraj
मम्फोर्डगंज में रिटायर रेलवे अफसर कृष्णचंद्र श्रीवास्तव को पत्नी समेत बंधक बनाकर लूटपाट मामले में पुलिस को अहम क्लू मिला है। घटनास्थल से कुछ दूर पर स्थित मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चार संदिज्ध दिखे हैं। जिसके बाद इनकी तलाश शुरू कर दी गई है। उधर घर से गायब मोबाइल के नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन
रिटायर अफसर व उनकी रिटायर शिक्षिका पत्नी ज्योति श्रीवास्तव को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाश करीब दो लाख के गहने व 31 हजार नगद लूट ले गए थे। मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले रिटायर अफसर के घर के सामने से होकर जाने वाले अलग-अलग रास्तों पर स्थित भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : बदमाशों की पिटाई से घायल वृद्ध महिला।
- फोटो : prayagraj
इस दौरान उसे एक भवन में लगे सीसीटीवी कैमर की फुटेज में चार संदिज्ध युवक नजर आए हैं। चारों की तस्वीरें भुक्तभोगियों की ओर से बताए घटना के वक्त के आसपास ही कैमरे मेें कैद हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके चेहरे तो स्पष्ट नहीं हैं लेकिन कद-काठी लगभग वैसी ही है, जैसा कि हुलिया रिटायर अफसर व उनकी पत्नी ने बताया था। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उनके बारे में सुरागरशी की जा रही है। सबसे अहम बात यह है कि सुबह तडक़े आखिर युवक वहां कर क्या रहे थे।
कोहरे के बावजूद तडक़े उनकी मौजूदगी ही उन्हें संदिज्ध बना रही है। उधर रिटायर अफसर के घर से गायब मोबाइल का नंबर भी सर्विलंास पर लगाया गया है। साथ ही उस नंबर की कॉल डिटेल भी मंगवाई जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी अफसर ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
कोहरे के बावजूद तडक़े उनकी मौजूदगी ही उन्हें संदिज्ध बना रही है। उधर रिटायर अफसर के घर से गायब मोबाइल का नंबर भी सर्विलंास पर लगाया गया है। साथ ही उस नंबर की कॉल डिटेल भी मंगवाई जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी अफसर ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।