फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CCTV footage from the night of the eight will be explored

खंगाले जाएंगे आठ की रात के सीसीटीवी फुटेज

Sat, 19 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage from the night of the eight will be explored
गोल्ड बार
आठ नवंबर की रात 500 और 1000 के नोट बंद हो जाने के बाद जिन लोगों ने उस दिन सोने, चांदी आदि की खरीद-फरोख्त की है, वे अब एक्साइज डिर्पाटमेंट के निशाने पर आ गए हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क कार्यालय ने अब संबंधित तिथि में बड़े नोट खपाने वाले लोगों की जांच के लिए ज्वेलर्स की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने की तैयारी की है। 
विज्ञापन


मंगलवार आठ नवंबर की रात पीएम मोदी द्वारा जैसे ही 500 और 1000 के नोट रात 12 बजे से बंद किए जाने का ऐलान किया गया वैसे ही तमाम लोग अपने बड़े नोट लेकर शहर के सर्राफा मार्केट पहुंच गए। मीरगंज, सर्राफा गली, चौक समेत सर्राफा की तमाम दुकानों पर लोगों ने बड़े नोट खपाने के लिए सोने-चांदी आदि की खरीद की। ताकि उनका काला धन सफेद हो जाए। केंद्र सरकार के एक्साइज डिर्पाटमेंट को भी इसकी जानकारी है। विभाग द्वारा काला धन खपाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि विभाग आठ नवंबर की रात सोने चांदी की खरीद फरोख्त करने वालों की पहचान करने के लिए संबंधित दुकानों की सीसीटीवी फुटेज तलब करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि मीरगंज, सर्राफा गली आदि इलाकों की तमाम ज्वेलर्स की दुकानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इस बारे में प्रयाग सर्राफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी का कहना है कि इस बात की चर्चा है कि एक्साइज डिर्पाटमेंट वाले सीसीटीवी फुटेज खंगाल सकते हैं। हालांकि अभी किसी भी दुकान में सीसीटीवी फुटेज को देखने कोई आया नहीं है। अगर कोई आता है तो निश्चित ही व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्साइज डिर्पाटमेंट द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने की भले ही तैयारी की जा रही हो लेकिन चर्चा इस बात की है कि आठ नवंबर की रात के सीसीटीवी फुटेज कुछ व्यापारियों ने डिलीट कर दिए हैं। ऐसे में विभाग की टीम आठ नवंबर की रात का सीसीटीवी फुटेज तलब करेगी तो उसे शायद ही कोई पुख्ता जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed