फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CCTV cameras started on major intersections of the city

प्रयागराज: शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने लगे सीसीटीवी कैमरे

Mon, 26 Nov 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Mon, 26 Nov 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras started on major intersections of the city
CCTV Camera
कुंभ के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी हाई-फाई होने लगी है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जा रहे दो इंट्रीगेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसी के साथ सिविल लाइंस समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर हाई फ्रीक्वेंसी वाले सीसीटीवी कैमरे भी लग गए हैं। इसका करीब दो तिहाई काम पूरा हो चुका है। अब टेस्टिंग का दौर चलेगा। माना जा रहा है कि दिसंबर के पहले हफ्ते तक व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन


योजना के तहत शहर के 18 प्रमुख चौराहों सहित पांच दर्जन प्रमुख स्थलों पर आधुनिकतम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसका दो तिहाई काम भी कराया जा चुका है। फिलहाल अस्थायी रूप से दो इंट्रीगेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इसका डाटा सेंटर नगर निगम मुख्यालय में होगा जबकि, सेंटर पुलिस लाइन और कुंभ क्षेत्र में होगा। मेला क्षेत्र के अतिरिक्त शहर के प्रवेश मार्ग और रेलवे-बस स्टेशनों की भीड़ भी सेंटर के दायरे में रहेगी।
विज्ञापन


टेस्टिंग का काम दोनों सेंटरों पर लगाई गई बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया जा रहा है। दोनों सेंटरों पर 16-16 एलईडी पैनल लगाए गए हैं। स्मार्ट सिटी कंपनी से जुड़े अफसर बेहद गोपनीय तैयारी बता रहे हैं, उनका कहना है कि ये देश के आधुनिकतम कं ट्रोल कमांड सेंटर होंगे। यह जिस तकनीक से काम किया जा रहा है वह दुनिया की श्रेष्ठ है। हालांकि कार्यदायी संस्था एलएंडटी के अफसर भी सेंटर की तैयारियों के संबंध में चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत एडीए जिन 32 चौराहों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कर रहा है, वहां सिग्नल आकार लेने लगे हैं। सिग्नल स्थापना का काम धोबीघाट चौराहे से शुरू किया गया जो अब समाप्ति की ओर है। रविवार को वहां सिग्नल की लाल, हरी, पीली बत्ती भी जलाई गई लेकिन यातायात नियंत्रण का काम शुरू नहीं किया गया। अधिकांश चौराहों पर पोल लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। एडीए के अफसर बताते हैं कि अगले दस दिन में सिग्नल काम पूरा कर लिया जाएगा। कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed