फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE tenth as heavy Siaissii UP

सीबीएसई, सीआईएससीई पर यूपी की दसवीं ही भारी

Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
CBSE tenth as heavy Siaissii UP
CBSE
यूपी बोर्ड की दसवीं में जितने विद्यार्थी पास हो गए, उतने देश भर में सीबीएसई और सीआईएससीई की बारहवीं एवं दसवीं की परीक्षा में शामिल भी नहीं हुए। यूपी बोर्ड के महासमुद्र से जुड़े ये आंकड़े चौंकने वाले हैं, पर हकीकत यही है। अगर यूपी बोर्ड के बारहवीं और दसवीं की बात करें तो दोनों में उत्तीर्ण होने वालों की संख्या सीबीएसई और सीआईएससीई के मुकाबले तकरीबन दोगुनी है।
विज्ञापन


देश भर में सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 14 लाख 99 हजार 122 परीक्षार्थी और बारहवीं की परीक्षा में 10 लाख 67 हजार 900 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, सीआईएससीई की दसवीं की परीक्षा में एक लाख 68 हजार 591 और बारहवीं की परीक्षा में 72 हजार 69 परीक्षार्थी शमिल हुए। इस तरह देश भर में सीबीएसई और सीआईएससीई की परीक्षा में कुल 28 लाख सात हजार 682 परीक्षार्थी  शामिल हुए जबकि यूपी बोर्ड की सिर्फ दसवीं की परीक्षा में ही 28 लाख 56 हजार 998 परीक्षार्थी सफल हो गए। इनमें इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी  को भी शामिल कर लिया जाए तो यूपी बोर्ड की परीक्षा में सिर्फ उत्तीर्ण होने वालों की ही संख्या 54 लाख 23 हजार 777 तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी की संख्या पर गौर किया जाए तो यह सीबीएसई और सीआईएसई में शामिल कुल परीक्षार्थी  के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है। यूपी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 29 लाख 17 हजार 268 और दसवीं में 32 लाख 59 हजार 203 यानी कुल 61 लाख 76 हजार 471 परीक्षार्थी  ने यूपी बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा दी। अगर यूपी बोर्ड की बारहवीं एवं दसवीं में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी  की संख्या देखी जाए तो यह आंकड़ा बढ़कर 68 लाख 21 हजार 495 पर पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड - दसवीं परीक्षा में 32 लाख 59 हजार 203 परीक्षार्थी  शामिल हुए और 28 लाख 56 हजार 998 उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट में 29 लाख 17 हजार 268 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी और 25 लाख 66 हजार 772 को सफलता मिली।


सीबीएसई- दसवीं की परीक्षा में 14 लाख 99 हजार 122 परीक्षार्थी और बारहवीं में 10 लाख 67 हजार 900 परीक्षार्थी  शामिल हुए। परिणाम अभी घोषित नहीं।
सीआईएससीई- दसवीं की परीक्षा में एक लाख 68 हजार 591 परीक्षार्थी  शामिल हुए और एक लाख 66 हजार 57 को सफलता मिली। वहीं, बारहवीं की परीक्षा में 72 हजार 69 परीक्षार्थी  शामिल और इनमें से 69 हजार 521 पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed