फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbse skil subject

सीबीएसई: दसवीं के छात्रों को मिलेगा स्किल सब्जेक्ट का लाभ, मुख्य विषय में फेल होने पर छठे विषय कर सकेंगे रिप्लेस        

Sun, 24 May 2020 07:24 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
cbse skil subject
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की 2020 की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों को इस बार रिजल्ट में स्किल सब्जेक्ट का लाभ मिलेगा। दसवीं के विद्यार्थी अपने मुख्य तीन विषय गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में से किसी एक में फेल हो जाते हैं तो छठे विषय स्किल  सब्जेक्ट रिप्लेस कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्र फेल होने से बच जाएंगे, उसे पास  कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड की इस नियम का लाभ 2020 के दसवीं के रिजल्ट में मिलेगा। बदले नियम के चलते अबकी बार रिजल्ट में फेल छात्रों की संख्या कम होगी।    बोर्ड की नई सुविधा का लाभ केवल उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने छठे विषय के तौर स्किल सब्जेक्ट लिया है। सीबीएसई की ओर से इस समय दसवीं में लगभग 100 से अधिक स्किल विषय चल रहे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के नियम के अनुसार अभी टीम मुख्य विषय में फेल परीक्षार्थी को पास करने के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होती थी। अब एक विषय में फेल हैं तो  कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं देनी होगी। अब इन छात्रों को स्किल सब्जेक्ट के नम्बर जोड़कर पास कर दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से दसवीं में छठे विषय के तौर पर स्किल सब्जेक्ट की शुरुआत 2019 में की गई। 2019 में नौवीं के छात्रों को भी यह सुविधा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

cbse skil subject
CBSE

स्किल सब्जेक्ट से खुलेगी कैरियर की राह

स्किल सब्जेक्ट के प्रति छात्रों के रूझान से छात्रों की रुचि का भी पता चल सकेगा। ऐसे छात्र अपनी रुचि को आगे भी कैरियर के तौर पर बढ़ा सकते हैं, क्योंकि अब बोर्ड ने 11वीं और 12वीं में भी स्किल सब्जेक्ट को जोड़ दिया है। इंजीनियरिंग, मेडिकल के क्षेत्र में कैरियर का विकल्प स्किल सब्जेक्ट को पढ़ने से मिलेगा।

बारहवीं के छात्रों को 2022 से मिलेगा लाभ

बारहवीं के बोर्ड छात्रों को इस सुविधा का लाभ  2022 की बोर्ड परीक्षा से मिलेगा। सीबीएसई के अनुसार 2022 में बारहवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों  को स्किल सब्जेक्ट से मुख्य विषय को रिप्लेस करने का मौका मिलेगा। सीबीएसई की ओर से 2020 में बोर्ड परीक्षा पास करने वाले दसवीं के छात्रों को जो ग्यारहवीं में प्रवेश लेंगे मिल सकेगा। यह छात्र ग्यारहवीं में स्किल सब्जेक्ट रख सकेंगे। जो छात्र स्किल सब्जेक्ट रखेंगे उन्हें बोर्ड परीक्षा में किसी एक विषय में फेल होने पर स्किल विषय से रिप्लेस करने का मौका मिलेगा।

" 2020 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट में नई सुविधा का लाभ मिलेगा। जो छात्र छठे विषय के रूप में स्किल सब्जेक्ट लिए है उनको लाभ मिलेगा। इसके चलते परिणाम अच्छा आएगा।'' संयम भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed