फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI searches for rigging in APS exams

सीबीआई को मिले एपीएस परीक्षा में धांधली के सुराग

Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
CBI searches for rigging in APS exams
uppsc
अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा-2010 की जांच शुरू करने के बाद सीबीआई को इसमें धांधली के कई सुबूत मिले हैं। ट्रिपल-सी के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के कुछ मामले सामने आए हैं। मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है और किसी भी दिन बड़ी कार्रवाई हो सकती है। परीक्षा में हुई धांधली में आयोग और शासन स्तर के कुछ अफसरों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सीबीआई ने जनवरी-2018 से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की जांच शुरू की थी। तकनीकी कारणों से एपीएस-2010 की परीक्षा सीबीआई जांच के दायरे में नहीं आ रही थी लेकिन, शिकायतों के आधार पर सीबीआई ने जब प्रारंभिक जांच की तो उसे परीक्षा में गड़बड़ियां मिलीं। सीबीआई ने इस परीक्षा की जांच के लिए शासन से विशेष अनुमति मांगी और सितंबर में सीबाआई को जांच के लिए अनुमति दे दी गई। इसके बाद सीबीआई ने आधिकारिक रूप से परीक्षा की जांच शुरू कर दी। कई चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज खंगाले गए तो शिकायतें सही सबित होने लगीं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को शिकायत मिली थी कि परीक्षा में शामिल तकरीबन 18 अभ्यर्थियों ने ट्रिपल-सी के फर्जी अभिलेख लगाए थे। परीक्षा के बाद बैक डेट पर उनसे बाद में ट्रिपल-सी के अभिलेख फिर से जमा कराए गए और एपीएस के पद पर उनका चयन कर लिया गया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने जब अभिलेखों की जांच की तो पाया कि इनमें से तीन अभ्यर्थियों को ज्वाइन कर दिया गया है। इसके अलावा चार अन्य चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की तैयारी थी लेकिन सीबीआई का हस्तक्षेप बढ़ने पर चारों अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोक दिए गए। सूत्रों का कहना है कि जिन तीन अभ्यर्थियों को ज्वाइन कराया गया, उनकी ज्वाइनिंग के लिए विभागीय मंत्री से अनुमोदन नहीं लिया गया। सचिवालय प्रशासन विभाग के कुछ अफसरों ने तीनों को कार्यभार ग्रहण करा दिया। संदिग्ध चयनितों को ज्वाइन कराने वाले शासन स्तर के अफसर भी अब सीबीआई के रडार पर हैं। साथ ही इसमें आयोग के कुछ अफसरों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed