फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI raids house of sand traders in Kaushambi, stirred up

कौशाम्बी में सीबीआई ने बालू कारोबारियों के घर पर मारा छापा, मचा हड़कंप

Sat, 30 Jan 2021 08:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jan 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
CBI raids house of sand traders in Kaushambi, stirred up
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

जिले में बड़े पैमाने पर हुए अवैध बालू खनन की जांच कर रही सीबीआई की टीम ठीक साल भर बाद एक बार फिर कौशाम्बी आई। शनिवार की अल सुबह टीम ने आधा दर्जन बालू कारोबारियों के घर पर छापेमारी की। तकरीबन पांच घंटे तक टीम ने कारोबारियों के घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। इस दौरान हाथ लगे बालू खनन से जुड़े दस्तावेज कब्जे में ले लिया। टीम की छापेमारी से बालू कारोबारियों के साथ ही प्रशासनिक गलियारे में हडक़ंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


मई 2012 के बाद स्वीकृत पट्टों को न्यायालय ने अवैध करार दे दिया था। इसके बाद भी बालू कारोबारियों ने जिले में बाधित अवधि की आड़ में अवैध बालू खनन किया था। रही सही कसर वर्ष 2016 में सिंडीकेट ने पूरी कर दी थी। कथित सिंडीकेट के गुर्गो ने जिले में डेरा डालकर जिलेभर के यमुना बालू घाटों पर अवैध खनन किया। मामला न्यायालय पहुंचा तो सीबीआई जांच बैठा दी गई। अब तक सीबीआई टीम पांच बार जिले में आकर जांच कर चुकी है। मामले में तत्कालीन खान अधिकारी अरविंद कुमार समेत आठ कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर अंतिम रूप देने के प्रयास में है।

विज्ञापन

CBI raids house of sand traders in Kaushambi, stirred up
cbi - फोटो : social media

छठवीं बार सीबीआई टीम शनिवार को जिले में आई। टीम के सदस्यों ने अलग-अलग ग्रुप में कारोबारी रामअभिलाष पांडेय, नेपाली निषाद, खेमराज, नरनारायण मिश्र, रमाकांत द्विवेदी, योगेंद्र यादव के घर पर छापेमारी किया। सुबह तकरीबन सात बजे कारोबारियों के घर में टीम के सदस्य दाखिल हुए। टीम ने कारोबारियों के घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। इस दौरान बालू खनन से जुडे जो भी दस्तावेज हाथ सभी को कब्जे में ले लिया। लगभग पांच घंटे तक चली छापेमारी के दौरान कारोबारियों के गांव में सन्नाटा छाया रहा। टीम की छापेमारी से एक बार कारोबारियों के साथ ही प्रशासनिक गलियारे में हडक़ंप मच गया है।

CBI raids house of sand traders in Kaushambi, stirred up
CBI

बंद रहे बालू कारोबारियों के फोन

शनिवार की सुबह घर सीबीआई का छापा पड़ते ही बालू कारोबारियों ने फोन बंद कर लिए। टीम आने की भनक लगते ही सभी एक-दूसरे का हाल जानने को बेताब रहे। पर, किसी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। 

एक ही समय पर एक साथ पड़े छापे

कौशाम्बी में छापेमारी करने आई सीबीआई टीम में तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा लोग शामिल थे। यूं तो टीम ने बालू कारोबारियों के गांव गौरए, इमली गांव, पभोषा, रुसहाई, बभनपुरवा आदि गांवों में सुबह पांच बजे ही पहुंच गए थे। पर, दो घंटे तक बाहर रहकर सटीक लोकेशन ट्रेस किया। इसके बाद तकरीबन सात बजे एक साथ सभी कारोबारियों के घर पर छापेमारी की।

घर व आलमारी के ताले तोडक़र उठा ले गए दस्तावेज

कौशाम्बी कोतवाली के गौरए गांव निवासी बालू कारोबारी रमाकंात द्विवेदी इन दिनों माघ मेला में कल्पवास कर रहे हैं। सीबीआई ने छापा मारा तो परिजनों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। घर व आलमारी में लगे तालों की चाबी मांगने पर परिजनों ने बताया कि रमाकांत अपने साथ ले गए हैं। इस पर टीम ने सब्बल की मदद से ताले तोडक़र चप्पा खंगाला। 

डीएम-एसपी को भी नहीं दी गई सूचना

इससे पहले सीबीआई की टीम पांच बार कौशाम्बी में अवैध बालू खनन की जांच करने आ चुकी है। हर मर्तबा टीम जिले में दाखिल होते ही डीएम-एसपी से मिलती थी। लेकिन इस बार एकदम गोपनीय रखा गया। डीएम अमित कुमार सिंह व एसपी अभिनंनदन ने बताया कि सीबीआई टीम के छापेमारी की उन्हें कोई अधिकृत जानकारी नहीं है।

इस बार क्या होगा?
मंझनपुर। सीबीआई टीम  जिले में आने के बाद आरोपियों में हडक़ंप मचा हुआ है। कारोबारियों को इस बात का भय सताने लगा है कि एफआईआर तो पूर्व में ही हो चुकी है। कहीं, सीबीआई के सदस्य अब गिरफ्तारी की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर आरोपियों के रातों की नींद व दिन का चैन उड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed