फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI probe into illegal mining will continue

जारी रहेगी अवैध खनन की सीबीआई जांच

Tue, 09 Aug 2016 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Aug 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर में नदियों से बालू के अवैध खनन की जांच सीबीआई को सौंपने के हाईकोर्ट के आदेश को वापस लेने के लिए सरकार ने अर्जी दाखिल की है। रिकॉल अर्जी में सीबीआई जांच का आदेश स्थगित करने की मांग की गई है। हालांकि, कोर्ट ने जांच का आदेश बरकरार रखा है और याचिका दाखिल करने वालों से इस मामले में जवाब मांगा है। अर्जी पर 17 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की अर्जी पर मुख्य न्यायाधीश दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने कहा कि याचिकाएं राजनीतिक विद्वेष के कारण दाखिल की गईं हैं। इस याचिका में सीबीआई जांच की मांग भी नहीं की गई थी। कुछ लोग अपने खनन पट्टों का नवीनीकरण नहीं होने के कारण मामला हाईकोर्ट ले आए। राज्य सरकार स्वयं अवैध खनन के खिलाफ निगरानी कर रही है। कोर्ट का कहना था कि अवैध खनन उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों में भी हो रहा है, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। कोर्ट ने सीबीआई को कार्रवाई का अधिकार नहीं दिया है। उससे रिपोर्ट मांगी है। सीबीआई की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा कि क्या कार्रवाई की जाए। यदि जांच में अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट आती है तो इससे सरकार को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। याची के अधिवक्ता का कहना था कि पूरे प्रदेश में एक सिंडिकेट काम कर रहा है, जिसकी जांच होना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed