फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI interrogated truck owners in illegal mining

अवैध खनन में ट्रक मालिकों से सीबीआई ने की पूछताछ

Sun, 02 Feb 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
CBI interrogated truck owners in illegal mining
कुंडा। अवैध खनन में पकड़े गए ट्रक मालिकों से पूछताछ करने सीबीआई के अफसर पहुंचे। कोतवाली में अफसर द्वय ने खनन और उसके रवन्ना आदि के बारे में पूछा। कोतवाली में एक के बाद एक बुलाए गए ट्रक मालिकों को जब उनके सीबीआई होने की बात पता चली तो हडक़ंप मच गया। देर शाम तक ट्रक मालिकों से पूछताछ होती रही।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले कुंडा के कई ट्रक कौशाम्बी सहित अन्य जनपदों में ओवरलोड पकड़े गए थे। उस दौरान खनन का कार्य सरकारी तौर पर बंद था। इसके बाद भी ट्रकों पर ओवरलोड बालू की ढुलाई की जा रही थी। पुलिस ने इन ट्रकों के पकड़े जाने के बाद इन्हें सीज कर दिया था। बाद में ट्रक मालिकों ने ट्रक रिलीज करा लिए थे। इसके बाद खनन बंद होने के बाद भी ट्रकों से ढोई जा रही बालू को शासन ने संज्ञान में लिया था। इसी बात को लेकर शनिवार की शाम कुंडा कोतवाली में सीबीआई के इंस्पेक्टर राजकुमार अपने एक सहयोगी के साथ पहुंचे। उन्होंने कुंडा के अशोक, गुलाब सोनकर सहित कई लोगों से इसके बारे में पूछताछ की। सीबीआई अफसरों ने ट्रक मालिकों से रवन्ना आदि के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने यह जानने का प्रयास किया वह किस घाट और किसके माध्यम से यह बालू ला रहे थे। फिलहाल ट्रक मालिक इसके बारें अधिक जानकारी नहीं दे सके। ट्रक मालिकों का कहना था कि वह खदान तक नहीं जाते। उनके ड्राइवर ही बालू लाते हैं। बालू आने पर उन्हें विक्रय करने का काम वह लोग करते हैं। फिलहाल देर शाम तक इसकी पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed